Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे BNP अध्यक्ष तारिक रहमान…जानें क्या है खालिदा जिया से संबंध…!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 25, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
BNP President Tariq Rahman returns to Bangladesh after 17 years
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे BNP अध्यक्ष तारिक रहमान…जानें क्या है खालिदा जिया से संबंध…!

ढाका/लंदन। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान करीब 17 साल के आत्म-निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे हैं। 60 वर्षीय तारिक रहमान को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से ढाका के लिए रवाना होने से पहले तारिक रहमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। उनके साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जायमा रहमान भी नजर आ रही हैं। बेटी जायमा ने विमान के अंदर से तस्वीरें साझा करते हुए फेसबुक पर लिखा, “अपनी मातृभूमि बांग्लादेश की ओर लौटते हुए।”

BNP का मेगा स्वागत कार्यक्रम

BNP ने तारिक रहमान के स्वागत के लिए राजधानी ढाका में 50 लाख से अधिक समर्थकों के जुटने का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक स्वागत कार्यक्रम होगा। ढाका एयरपोर्ट से लेकर स्वागत स्थल तक समर्थकों की रैली निकाली जाएगी। BNP के वरिष्ठ नेता रूहुल कबीर रिजवी ने इसे “राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

निर्वासन और कानूनी विवाद

तारिक रहमान वर्ष 2008 से लंदन में रह रहे थे। उस दौरान उनके खिलाफ बांग्लादेश में कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना पर कथित हमले की साजिश से जुड़े मामले शामिल थे। हालांकि, शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद तारिक रहमान को सभी मामलों में बरी कर दिया गया, जिससे उनकी वापसी का रास्ता साफ हुआ।

चुनाव से पहले बड़ी सियासी हलचल

तारिक रहमान की वापसी ऐसे समय हो रही है, जब बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव प्रस्तावित हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी मौजूदगी से BNP को बड़ा सियासी लाभ मिल सकता है और वह प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। तारिक रहमान की वापसी को बांग्लादेश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Post Views: 238
Tags: #BangladeshBNP President Tariq Rahman
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version