Sunday, September 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव चुनावी कमेटियों में वसुंधरा राज को क्यों किया गया दरकिनार

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
Vasundhara Raj
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी चुनावी टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस टीम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों को जगह नहीं मिली है। ऐसे में कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। फिलहाल इस पर वसुंधरा राजे की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे चुनाव प्रचार करेंगी।

  • वसुंधरा राजे की भूमिका के लेकर उठने लगे सवाल
  • चुनावी कमेटियों में नहीं मिला राजे को स्थान
  • राजे को परिवर्तन यात्रा का उपयोग करेगी बीजेपी

राजस्थान में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही कमेटियों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में पूर्व सीएम राजे की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में तेजी से सवाल उठ रहे हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बीजेपी में सीएम फेस को लेकर लगातार चर्चा जोरों पर है। हालांकि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित केंद्रीय नेताओं ने कई बार इस बात को स्पष्ट किया है कि राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में वसुंधरा राजे की तीन दिन तक दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद माना जा रहा था कि उन्हें चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी सरगर्मियों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संकल्प पत्र समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर सबको चौंका दिया। क्योंकि इन दोनों ही कमेटियों में वसुंधरा राजे को शामिल नहीं किया गया। इस बीच राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह का बयान कुछ संकेत दे रहा है जो जो वसुंधरा राजे के समर्थकों के लिए राहत भरे हो सकते हैं। दरअसल अरुण सिंह की ओर से कहा गया है कि वसुंधरा राजे वरिष्ठ नेता हैं। वे चुनाव प्रचार करेंगी।

Related posts

चीन ने शरणार्थी समस्या के समाधान के लिए एकजुटता और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

चीन ने शरणार्थी समस्या के समाधान के लिए एकजुटता और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

September 27, 2026
डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

September 27, 2026

परिवर्तन यात्रा में राजे होंगी खास

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बीजेपी परिवर्तन यात्रा भी निकालने जा रही है। एक साथ चारों दिशाओं से 2 सितंबर को परिवर्तन यात्राएं शुरू की जाएंगी। यात्राओं का समापन जयपुर के धानक्या में 25 सितंबर को किया जाएगा। समापन में सभा की जाएगी जिसे पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा प्रदेश में करीब तैइस दिन चलने वाली है। परिवर्तन यात्राओं का रूट प्रदेश की 200 विधानसभाएं कवर हो इसे देखते हुए प्रारंभिक स्तर पर रूट प्लान तय किया गया है। यात्राओं के लिए बीजेपी चार चेहरे सामने करने जा रही है। जिसमें राजे भी शामिल हैं। बीजेपी के लिए यह सबसे बड़ी मशक्कत है। सियासी जानकारों का कहना है कि इसी वजह से यात्रा की तिथि तय होने में इतना लंबा वक्त लगा। इन यात्राओं का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को सौंपा जाएगा।

 

 

Tags: BJPFormer CM Vasundhara Rajerajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version