Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

भाजपा ने शुरु किया मंथन: कई नेताओं के बदल सकते हैं दायित्व !

चुनाव को लेकर दो दिन तक चली लंबी बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
भाजपा ने शुरु किया मंथन: कई नेताओं के बदल सकते हैं दायित्व !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भाजपा हाईकमान ने बीते दो दिनों तक घंटों बैठक कर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में कई अहम पदों पर बदलाव पर मंथन किया। सूत्रों के अनुसार इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं वहां के सियासी हालात पर भी चर्चा हुई साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की राजनैतिक गतिविधियों पर भी बैठक में आंकलन किया गया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह तथा संगठन महासचिव बीएल संतोष के अलावा कुछ अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के आवासीय परिसर में हुई इस बैठक में कर्नाटक चुनाव नतीजे के बाद दक्षिण भारत में गठबंधन के लिए मजबूत साथी तलाशने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं जिसमें कुछ प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। साथ ही साथ कई प्रदेश के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। कई नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

4 हजार विधानसभाओं में टिफिन बैठकें

पार्टी के केंद्रीय संगठन में लम्बे समय से जमे कुछ पदाधिकारियों की जगह तेजतर्रार युवा चेहरों को जगह देने पर भी चर्चा हुई ताकि चुनावों के मद्देनजर हमलावर होते जा रहे विपक्षी के आरोपों पर करारा जवाब दिया जा सके। 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी ने देशभर के 543 लोकसभा क्षेत्रों और लगभग 4000 विधानसभा क्षेत्रों में टिफिन बैठकों का आयोजन करने का फैसला किया है। पार्टी के सभी सांसद और विधायकों के अलावा भाजपा के चुनिंदा 250 नेताओं को टिफिन बैठक में शामिल किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।कुल मिलाकर यह बैठक लगभग 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन के मुद्दों पर चर्चा हुई है। साथ ही साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए किस तरीके से अभी से ही तैयारी शुरू की जाए, इसको लेकर कि नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

Related posts

PM Modi hits back at intellectual Naxals likens them to a disgruntled uncle someone who is never pleased with good work

दिमागी नक्सल’ पर PM मोदी का पलटवार…दिमागी नक्सलियों को अब बताया नाराज फूफा…अच्छे काम नाराज फूका को नहीं आते पसंद!

September 6, 2026
सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

सोने का 'महाप्रवास': डॉलर की विश्वसनीयता के पतन का मौन

September 6, 2026

तीन राज्यों में कांग्रेस से सीधी टक्कर

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ को लेकर गहराई से बैठक में चर्चा हुई। इन तीनों राज्यों में इस साल चुनाव होना है और यहां कांग्रेस से सीधी टक्कर है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा नेतृत्व अब कोई कमी यहां नहीं छोड़ना चाहता है। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी जोर देने की बात की गई है और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने पर भी फोकस किया गया है। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावा मिशन साउथ पर भी चर्चा हुई है। दक्षिण भारत में लगातार भाजपा अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है। लेकिन कहीं ना कहीं कर्नाटक चुनाव से बड़ा झटका लगा है। वही, गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है। हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा, एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।

Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version