Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

क्या बीजेपी वसुंधरा को ले जाना चाहती है राजस्थान से निकालकर दिल्ली? राजे करती रहीं हैं भूमिका स्पष्ट करने की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
JP Nadda Vasundhara
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं लकिन चुनाव से पहले बीजेपी के स्थानीय नेताओं की टसल कई बार सामने आ चुकी है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व सीएम वधुंधरा राजे को एक दूसरे का बड़ा विरोधी माना जाता है। इस बीच पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी वसुंधरा को राजस्थान से निकालकर दिल्ली लाना चाहती है। वहीं राजस्थान में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जरिए भी बीजेपी नया नेता तैयार करने की कोशिश कर रही है।

  • राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे संशय बरबरार
  • अगस्त के पहले सप्ताह तक हो सकता है कोई फैसला
  • राजे के प्रभाव के चलते भाजपा नेतृत्व दे सकता है बड़ी जिम्मेदारी
  • जून में राजे ने दिल्ली में की थी नड्डा से मुलाकात
  • संगठन महासचिव बीएल संतोष से भी मिली थीं राजे

नई पदस्थापना में बड़ा फेरबदल

बीजेपी ने पदाधिकारियों की नई पदस्थापना और फेरबदल किया है। नई सूची में जहां तेलंगाना बीजेपी प्रमुख संजय बंदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया तो वहीं यूपी से सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री के तौर पर एंट्री दी गई है। इसके अलावा भी अनिल एंटनी जैसे नेता भी संगठन में शामिल हुए हैं। लेकिन इस सूची में सबसे खास नाम है राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। इस बार भी वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बनीं हुईं हैं। जिससे राजस्थान की राजनीति में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राजे करती रहीं हैं भूमिका स्पष्ट करने की मांग

बीजेपी ने राजे को फिर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही संकेत मिल रहे है कि बीजेपी उन्हें राजस्थान से लाकर दिल्ली में बड़ी भूमिका दे सकती है। हालांकि अब तक पार्टी नेतृत्व या प्रदेश इकाई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि राजे लगातार पार्टी आलाकमान से विधानसभाा चुनाव में उनकी भूमिका साफ करने के संदेश पहुंचाती रहीं हैं, लिहाजा ये फैसला लिया गया है।

क्या मोदी और राजे की केमिस्ट्री से मिलेगा ‘राज’

राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदले जाने का सिलसिला कई साल से चला आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता से बदखल कर बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी की दावेदारी कर रही है। चुनाव से पहले पार्टी अपने आप को मजबूत करने में जुटी है। इसे ओर मजबूत करने पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी वसुंधरा राजे के काम की तारीफ कर चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों में भी राजे की मौजूदगी खासतौर पर देखी जाती रही है। अब इसके साथ ही राजस्थान की राजनीति में समीकरण बदलने की भी संभावनाएं बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दरअसल कहा जा रहा था कि भाजपा में वसुंधरा राजे को साइडलाइन कर दिया गया है, लेकिन अब तगता है पार्टी उन्हें दिल्ली बुलाकर कोई ​और जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।

सीएम के चेहरे पर संशय बरकरार

राजस्थान में कांग्रेस को पटकने देने की तैयारी में जुटी बीजेपी विधानसभा चुनाव में बतौर सीएम के चेहरे के तौर पर किसे आगे करेगी ये संशय बना हुआ है। खास बात है कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ एंटीएकंबेसी बढ़ती जा रही है। ऐसे में राज्य में बीजेपी के लिए हालिया सर्वे सुखद संकेत लेकर आया है।जिसे लेकर पार्टी मौजूदा तस्वीर में प्रदेश इकाई में जारी तकरार कोरोकने में जुटी है। पार्टी राजे को सीधे सीधे सीएम उम्मीदवार के तौर पर दिखाने में भी कतरा रही है। लिहाजा पार्टी यह माहौल बना रही है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी सामूहिक नेतृत्व के तहत चुनाव मैदान में उतरेगी। चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही सबसे बड़ा चेहरा दिखाया जा रहा है।

Post Views: 213
Tags: BJP National President JP NaddaFormer CM Vasundhara Raje Scindiarajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version