Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मुश्किल में सिंधिया समर्थक विधायक जजपाल सिंह जज्जी, अब होगी भ्रष्टाचार के मामले में MP-MLA कोर्ट में सुनवाई

DigitalDesk by DigitalDesk
August 30, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सिंधिया समर्थक जजपाल सिंह जज्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर से BJP विधायक जजपाल सिंह जज्जी के खिलाफ हाईकोर्ट में जारी निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग वाली याचिका के बाद अब ग्वालियर के MP MLA कोर्ट में हाईमास्ट लाइट घोटाले पर सुनवाई शुरू होने जा रही है। इस घोटाले से शासन को 33 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ था।

  • MLA जजपाल सिंह जज्जी की बढ़ी मुश्किलें
  • घोटाले का केस MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर
  • हाईमास्ट लाइट की खरीददारी का मामला

1999 से 2004 तक थे अशोक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष

जजपाल सिंह जज्जी पर आरोप है कि साल 1999 से 2004 के दौरान जब वे अशोकनगर जिले की नगर पालिका अध्यक्ष थे। तब हाईमास्ट लाइट की खरीददारी हुई थी। जिसमें समाने आया था कि नगर पलिका ने 25 लाख रूपए का टेंडर, निकाला था। लेकिन ठेकेदार को इस राशि से अधिक करीब 58 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था। इस मामले की शिकायत साल 2015 में देवेंद्र ताम्रकार नामक व्यक्ति ने लोकायुक्त पुलिस संगठन में की थी। लोकायुक्त पुलिस संगठन ने शिकायत के बाद जांच के आधार पर साल 2017 में जजपाल सिंह जज्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हाईमास्ट लाइट खरीदी घोटाले से शासन को 33 लाख का नुकसान

अशोकनगर में हाईमास्ट लाइट खरीदी घोटाले से शासन को 33 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ था। दरअसल, बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी अशोकनगर मे नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। वे साल 1999 से 2004 तक अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल के दौरान अशोकनगर की सड़कों को रोशन करने के लिए हाईमास्ट लाइट का टेंडर जारी किया गया था। उस समय 23 लाख का टेंडर था, लेकिन 58 लाख में जारी कर दिया गया था। इस तरह तय कीमत से दोगनी कीमत पर हाईमास्ट लाइट की खरीदी की गई थी। इस पूरे मामले की शिकायत देवेंद्र ताम्रकार नामक व्यक्ति ने साल 2015 में लोकायुक्त पुलिस से की थी।

2017 में दर्ज किया गया था जज्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला

शिकायत के बाद जांच के आधार पर लोकायुक्त पुलिस संगठन की ओर से साल 2017 में जजपाल सिंह जज्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। लोकायुक्त पुलिस ने लोकायुक्त विशेष कोर्ट अशोकनगर में अंतिम चार्जशीट भी इस मामले में पेश की जा चुकी है। ऐसे में आगे की सुनवाई ही नहीं और उस पर अंतिम फैसला भी अब MP MLA कोर्ट को लेना होगा। दरअसल जजपाल सिंह जज्जी विधायक हैं। ऐसे में केस अशोकनगर कोर्ट से ग्वालियर MP MLA कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब इस मामले की अगली 25 सितंबर 2023 को होना है। जानकारी के लिए बता दें कि सिंधिया बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती भी दी गई है। हाईकोर्ट में चुनाव शून्य करने वाली चुनाव याचिका भी विचाराधीन है।

Post Views: 301
Tags: bjp mla jajpal singh jajjicorruption caseMP-MLA court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version