Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ये है बीजेपी का मिशन 2024 और पसमांदा मुस्लिमों को साधने का प्लान, पढे़ लिखे तबके पर भी नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
BJP Minority Front
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर एक दिन पहले बीजेपी ने बड़ी बैठक की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगले तीन माह में दस लाख परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है। खासतौर मुस्लिम वर्ग के पढे़ लिखे तबके को पार्टी से जोड़ने का लख्य अल्प संख्यक मोर्चा को जेपी नड्डा ने दिया है।

  • 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर काम शुरु
  • 10 लाख परिवारों से संपर्क साधेगी बीजेपी
  • मुस्लिम वर्ग को करीब जाने का है ये प्लान
  • केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों पर बीजेपी की नजर
  • दिल्ली में बीजेपी की बैठक में नड्डी ने दिया ये टास्क
  • लोकसभा की मुस्लिम बहुल सीटों के लिए अलग रणनीति
  • इसलिए पसंद आ रहे पसमांदा

मिशन 2024 को सफल बनाना है तो बीजेपी को मुस्लिम समुदाय का भी साथ चाहिए। ऐसे में बीजेपी इस वर्ग को साधने की कोशिश में जुट गई है। बीजेपी ने मुस्लिम समाज के पढ़े लिखे तबके के अलावा कामगारों से संपर्क बनाने की योजना पर जोर दे रही है। शनिवार को दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में जेपी नड्डा ने अगले तीन महीने में 10 लाख परिवारों से संपर्क करने और उनको पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा को मुस्लिम समुदाय को बीजेपी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ग के केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थी तक पहुंचने पर जोर दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीजेपी कार्यकर्ताओं को जेपी का ये टास्क

बैठक में मोर्चा के सात अध्यक्षों के साथ 21 महामंत्री और सात कार्यालय अध्यक्ष सहित सभी प्रभारी महामंत्री विनोद तावड़े दुष्यंत गौतम शामिल हुए। पार्टी सूत्र बताते हैं कि बैठक में एक महीने तक चले महाजनसंपर्क अभियान को लेकर फीड बैक भी पदाधिकारियों से लिया है। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए आगे के रोड मैप पर सभी मोर्चा पदाधिकारियों से उनका सुझाव भी मांगा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सभी मोर्चा को चुनाव से जुडे़ टास्क भी दिए हैं।

इसलिए जरुरी है मुस्लिम जोड़ो मिशन

मिशन 2024 को लेकर दिल्ली में जब बीजेपी की बड़ी बैठक हुई तो नड्डा ने मुस्लिम वर्ग को किस तरह जोड़ना है इसका खाका पदाधिकारियों के सामने रखा। आने वाले 3 महीने में 10 लाख परिवारों से संपर्क साधने का लक्ष्य तय किया है। क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को मुस्लिम समुदाय का साथ चाहिए। ऐसे में इस वर्ग को साधने की कोशिश में शुरु कर दी गई है।  बता दें मुस्लिमों में बड़ी संख्या पसमांदा मुस्लिमों की है। बीजेपी पसमांदा मुस्लिमों को करीब लाने की कोशिश शुरु कर दी है। वहीं समान नागरिकता संहिता के मुद्दे को भी इसी के मद्देनजर उठाया जा रहा है। पिछले दिनों भोपाल में हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का उल्लेख भी किया था।

मुस्लिम बहुल 100 सीटों पर नजर

बीजेपी ने मुस्लिम बहुल ऐसी 100 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर नजर गढ़ा दी है जहां मुस्लिम आबादी रहती है और ये मुसलमान चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे ने देश के 14 राज्यों की करीब 65 लोकसभा सीटों की अब तक पहचान की है। इन सीटों पर मुसलमानों की आबादी 30 प्रतिशत से अधिक है। फिलहाल इन सीटों पर मुस्लिम समाज खासकर पसमांदा मुसलमानों के बीच पार्टी की आउटरीच का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम बहुल सीटों पर बड़े पैमाने पर मोदी मित्र बनाने में जुट गया है। सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर पांच हजार मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य तय किया है‌‌। बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक शतक लोकसभा सीटों पर 5 लाख मुसलमानों को मोदी मित्र बनाएगी। जिनके सहारे मुस्लिम समाज में अपनी पैठ बनाने की उसकी रणनीति है। जिस पर काम शुरु कर दिया गया है। आने वाले दिसंबर तक इस लक्ष्य को पूरा किया जाना है।

उर्दू में छपेगी मन की बाद पर किताब

इस बीच यूपी में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात पर एक लाख से अधिक किताबें उर्दू में छपवाने की तैयारी की है। इन किताबों को मुस्लिमों के पढे़ लिखे तबके में बांटा जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ता इन किताबों को प्रबुद्ध लोगों को देंगे जिससे वे अपने बच्चों को मन की बात का मर्म बता सकें।

Post Views: 203
Tags: BJPBJP Minority FrontJP Naddalok sabha election 2024Pasmanda Muslim
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version