Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का साहस दिखायेंगे CM सिद्धारमैया,​बीजेपी फिर विरोध को तैयार?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Bajrang Dal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय बजरंग दल पर बैन लगाने का मुद्दा जमकर उछला। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इस शामिल किया था। इसके बाद बीजेपी ने कर्नाटक ही नहीं देशभर में जोरशोर से उठाया और विरोध किया। उसे उम्मीद थी कि इस मुद्दे को भुनकर कर्नाटक की सत्ता फिर से हासिल की जा सकती है।, लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं हुए। अब जबकि कांग्रेस ने राज्य में सरकार बना ली है। ऐसे में बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है।

  • कर्नाटक चुनाव में छाया था बजरंग दल प्रतिबंध का मुद्दा
  • कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र के किया है शामिल
  • चुनाव के समय कांग्रेस ने कहा था
  • ‘सरकार बनी तो बजरंग दल पर लगाएंगे प्रतिबंध’
  • अब सरकार बनने पर कांग्रेस की क्या है रणनीति

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतकर सिद्धारमैया के नेतृतव में सरकार बनाई। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से अब सवाल यह है कि क्या बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा या नहीं। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के बाद जब सिद्धारमैया से बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछा गया, तो सीएम कहा था कि नफरत फैलाने वाले सभी राजनीतिक समूहों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये संगठन चाहे किसी भी धर्म के हों, अगर ये नफरत फैलाते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि अगर प्रतिबंध लगाया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फिलहाल वेट एंड वॉच की हालत में कांग्रेस

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि कांग्रेस सरकार प्रतिबंध लगाने का विकल्प नहीं चुनेगी क्योंकि कर्नाटक के लोगों ने बजरंग दल के प्रभाव को खारिज कर दिया है। भले ही मोदी ने खुद बजरंग दल का मुद्दा उठाया, लेकिन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस भी बजरंग दल को ज्यादा महत्व नहीं देगी। यही कारण है कि सिद्धारमैया ने सतर्क रुख अपनाया है।

खरगे ने दिया था ये बयान

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। खरगे ने कहा कि वे राज्य में शांति के लिए हिंसा में लिप्त किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेंगे। फिर चाहे वो आरएसएस हो बजरंग दल या कोई अन्य सांप्रदायिक संगठन हो। मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा सरकार कानून और संवैधानिक रूप से उन संगठनों से निपटेगी जो राज्य में हिंसा बढ़काने का बीज बोना चाहते हें। वहीं मंत्री खरगे के बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर कांग्रेस ने ऐसा कुछ किया तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

सॉफ्ट हिंदुत्व लागू करना शुरू

कर्नाटक में सरकार बनते ही कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व लागू करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल और गोमूत्र छिड़क कर विधानसभा भवन की सफाई की। कांग्रेस नेताओं ने हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया और कहा कि भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार से विधानसभा को प्रदूषित किया है इसलिए इसकी सफाई जरूरी है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया था। कर्नाटक कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के घोटालों का विवरण देते हुए एक भ्रष्टाचार दर कार्ड जारी किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा सरकार ने 1.50 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनने का रेट 2500 करोड़ रुपए और मंत्री पद का रेट 500 करोड़ रुपए है। कांग्रेस ने अब भ्रष्टाचार के मुद्दे का इस्तेमाल सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेलने के लिए किया है।

Post Views: 210
Tags: Bajrang DalBan ProtestBJPCM SiddaramaiahCongress governmentKarnataka
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version