Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

राजनीति का यह भी एक रंग है…जानें क्यों किया निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बीमा भारती का समर्थन

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजनीति भी कई रंग दिखाती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीमा भारती को चुनाव हराकर पप्पू यादव सांसद पहुंचे थे। अब पप्पू यादव उन्हीं बीमा भारती का समर्थन कर रहे हैं। पप्पू यादव ने इसका ऐलान भी कर दिया है। हां यह चौंकाने वाली बात जरूर है लेकिन यह सच है। बता दें कि बिहार की रुपौली समेत बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की दो, पंजाब की एक और हिमाचल की 3 विधानसभा क्षेत्र में बुधवार 10 जुलाई को होना हैं उपचुनाव।

पप्पू यादव का संदेश… विचारधारा बड़ी चीज है, राजनीति में आज यह विलुप्त हो रही है। लेकिन मैं विचारधारा की राजनीति का वाहक हूं, मैं कांग्रेस विचारधारा के साथ हूं। इसलिए उनके प्रति तमाम निजी नफ़रत गुस्से को भूलकर ख़ारिज करते हुए रूपौली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को पूर्ण समर्थन देते हैं!

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव
  • उपचुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए आमने सामने
  • आरजेडी की ओर से बीमा भारती हैं प्रत्याशी
  • एनडीए की ओर से जेडीयू के कलवार मंडल प्रत्याशी
  • पप्पू यादव ने बीमा का समर्थन कर सबको चौंकाया

दरअसल बिहार के रुपौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीमा भारती ने राजद प्रत्याशी के तौर पर चर्चा भरा है। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पप्पू यादव ने राजद का समर्थन किया है। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है। रुपौली सीट पर एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। एनडीए की ओर से जदयू के कलवार मंडल को चुनाव मैदान में उतर गया है तो वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से राजद ने बीमा भारती पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सबको चौंकाते हुए बीमा भारती को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा की विचारधारा बड़ी चीज है। राजनीति में आज है लगभग विलुप्त हो रही है लेकिन वे विचारधारा की राजनीति के वाहक हैं और वह कांग्रेस विचारधारा के साथ हैं इसलिए उनके प्रति तमाम निजी नफरत को खारिज करते हुए रुपौली विधानसभा सीट से कांग्रेस समर्थित
प्रत्याशी को वे पूर्ण समर्थन देते हैं।

टिकट की आस में गये थे कांग्रेस के पास,फिर निर्दलीय लड़े

बता दे की लोकसभा चुनाव के समय पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने शामिल होने से पहले उन्हें पूर्णिया से टिकट देने की बात कही थी। पप्पू यादव ने उसे दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मिलाकात की, मिलकर बात की लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस का समर्थन करते हुए विलय कर दिया था। पप्पू यादव लोकसभा का चुनाव पूर्णिया से लड़ना चाहते थे लेकिन इंडिया गठबंधन की ओर से यह सीट आरजेडी को दी गई। ऐसे में एक बार फिर यहां से पप्पू यादव को निराशा मिली।

पप्पू यादव ने पूरी कोशिश की लेकिन गठबंधन की ओर से उन्हें टिकट नहीं मिला। राजद ने इंडिया गठबंधन के टिकट पर बीमा भारती को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। ऐसे में टिकट नहीं मिलने पर पूर्णिया से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। अब रूपाली सीट पर बीमा भारती चुनाव विधानसभा के उपचुनाव मैदान में है। वह इस्तीफा देकर जदयू से आरजेडी में शामिल हुई थीं। उन्हें तुरंत ही लोकसभा का टिकट भी मिल गया था, लेकिन चुनाव हार गईं। ऐसे में वे वापस अपनी विधानसभा सीट से उपचुनाव मैदान में उतरी हैं।

तेजस्वी ने किया ​था पप्पू का जमकर विरोध

बता दें लोकसभा चुनाव के समय बीमा भारती का प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा था कि किसी एक के धोखे में नहीं आना है। यहां सिर्फ दो धड़े हैं इंडिया गठबंधन और एनडीए या तो बीमा भारती को चुनिए या एनडीए को जीत दीजिए। लेकिन अब पप्पू यादव ने अपने प्रतिबंध बीमा भारती को विधानसभा के उपचुनाव में समर्थन का ऐलान कर दिया है।

Post Views: 247
Tags: #Bima Bharti#Independent MP from Purnia Pappu Yadav#Rupauli assembly by-election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version