Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बढ़ने वाली है PK की परेशानी….BPSC ने थमाया यह नोटिस….BPSC ने मांगा भ्रष्टाचार का सबूत, भ्रष्टाचार के आरोप साबित नहीं कर सके तो होगी ये कार्रवाई….!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 11, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Bihar Public Service Commission gave notice to Prashant Kishore
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ​परेशानियां बढ़ने वाली हैं। यह आरोप उनके लिए एक और कानूनी मुश्किल बनता दिखाई दे रहा है। दरअसल 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पीके ने बीपीएससी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में बीपीएससी की ओर से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है।

  • पीके से मांगा बीपीएससी ने भ्रष्टाचार का सबूत
  • बिहार लोक सेवा आयोग पर भ्रष्टाचार का आरोप !
  • जन सुराज पार्टी के संस्थापक पीके ने लगाया है आरोप
  • आरोप के बाद बढ़ सकती हैं प्रशांत किशोर की ​परेशानियां
  • पीके का आरोप कानूनी मुश्किल बनता दिखाई दे रहा है
  • BPSC की ओर से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है
  • 7 दिन में आरोप साबित करने की दी गई है चुनौती

प्रशांत किशोर की ओर से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन के दौरान आरोप लगाए गए थे कि बीपीएससी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की है। सीटों का सौदा 30 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ तक में किया है। पीके ने यह भी कहा था कि बीपीएससी इसलिए परीक्षा रद्द करने का इच्छुक नहीं है क्योंकि उसने पहले ही सीटों को लेकर लेन-देन कर लिया है।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान से लगाए थे ये आरोप

  • आमरण अनशन के दौरान लगाया था आरोप
  • बीपीएससी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का आरोप
  • सीटों का सौदा 30 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ तक करने का आरोप
  • पीके ने कहा था कि बीपीएससी परीक्षा रद्द करने का इच्छुक नहीं
  • क्योंकि उसने पहले ही सीटों को लेकर लेन-देन कर लिया है

बीपीएससी की ओर से प्रशांत किशोर को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिससे वे बीपीएससी पर लगाए आरोपों को साबित कर सकें। ऐसा नहीं करने पर पीके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीपीएससी की ओर से कहा है कि यदि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी ओर से लगाए गए आरोपों को सही नहीं ठहरा पाते हैं, तो यह माना जाएगा कि पीके ने आयोग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए आयोग के खिलाफ जानबूझकर साजिश रची थी।

पटना के अस्पताल में भर्ती हैं पीके,वहां भी अनशन जारी

बता दें प्रशांत किशोर इस समय बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन अस्पताल में भी उनका अनशन लगातार जारी है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से पटना उच्च न्यायालय में बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है। याचिका पर इसी माह 15 जनवरी को सुनवाई होनी है।

दरअसल प्रशांत किशोर ने बीपीएससी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए अपना अनशन को जारी रखने का ऐलान किया है। अब वे अस्पताल में भी अनशन कर रहे है। इससे साफ जाहिर है कि बिहार में छात्र आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश करने वाले दूसरे दल और नेताओं को यह अच्छा नहीं लग रहा होगा। प्रशांत किशोर ने हाल ही में बीपीएससी के स्टूडेंट के साथ नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ धरना दिया था। इसके बाद रात को उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजनैतिक पंडितों की माने तो प्रशांत किशोर को इस धरना प्रदर्शन का पॉलिटिकल माइलेज मिल सकता है। दरअसल प्रशांत किशोर ने अक्टूबर में जन सुराज पार्टी की स्थापना की है। इसके बाद से प्रशांत किशोर लगातार नीतीश ही नहीं लालू यादव और उनकी पार्टी के खिलाफ भी हल्ला बोलते नजर आ रहे हैं।

Post Views: 665
Tags: #Bihar Public Service Commission#BPSC notice to Prashant Kishor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version