Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar: No More Bargaining, Pleas…BJP बहुमत के करीब…नीतीश की ‘पलटी पॉलिटिक्स’ का अंत?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 14, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Bihar No More Bargaining Please
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar: No More Bargaining, Pleas…BJP बहुमत के करीब…नीतीश की ‘पलटी पॉलिटिक्स’ का अंत?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से राज्य की राजनीति का पूरा परिदृश्य बदल गया है। रुझानों में तस्वीर साफ दिख रही है इस राज्य में बीजेपी अपने दम पर बहुमत के लगभग बराबर सीटों पर आगे है, जबकि आरजेडी और महागठबंधन दोनों जादुई आंकड़े से काफी दूर रह गए हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है— क्या इस बार नीतीश कुमार पलटी मार पाएंगे? रुझानों के संकेत बताते हैं कि अब नीतीश की ‘बारगेनिंग पॉलिटिक्स’ का दौर समाप्त हो चुका है।

Related posts

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, 23 मई को ग्राहकों को मिली राहत

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदारों को बड़ी राहत! एक दिन में टूटी कीमतें, जानिए 06 जून के ताजा रेट

June 6, 2026
खान सर ने कोर्ट में किया सरेंडर, फायरिंग विवाद में बढ़ीं मुश्किलें, पटना सिविल कोर्ट पहुंचे चर्चित शिक्षक

खान सर ने कोर्ट में किया सरेंडर, फायरिंग विवाद में बढ़ीं मुश्किलें, पटना सिविल कोर्ट पहुंचे चर्चित शिक्षक

June 6, 2026
  • बदला बिहार का सत्ता समीकरण
  • जेडीयू की bargaining power खत्म
  • बिहार में बदला सत्ता संतुलन
  • जेडीयू की bargaining power खत्म
  • बहुमत की दहलीज़ पर बीजेपी
  • नीतीश की पलटी राजनीति खत्म
  • महागठबंधन का समीकरण बिगड़ा
  • एनडीए का दबदबा हुआ मजबूत
  • जेडीयू बनी छोटी साझेदार
  • नीतीश के विकल्प हुए सीमित
  • बीजेपी ने पकड़ी सत्ता कमान
  • बिहार में नया राजनीतिक अध्याय

बीजेपी का दमदार प्रदर्शन, जेडीयू बौनी नजर आई

बिहार में मतगणना के आधे दौर तक जो ट्रेंड सामने आए हैं, वे बीजेपी के लिए बेहद उत्साहजनक हैं। पार्टी 95 सीटों के आसपास आगे चल रही है और अकेले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। यह वही राज्य है जहां जेडीयू और नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से बीजेपी के साथ सत्ता में साझेदार बने रहे, लेकिन बार-बार राजनीतिक पलटियों ने दोनों दलों के रिश्तों में तनाव भी पैदा किया। 2013, 2017 और 2022 की राजनीतिक उथल-पुथल में नीतीश कुमार ने तीन बार पाला बदला। लेकिन 2025 के रुझानों ने इस राजनीति की जमीन ही खिसका दी है।

नीतीश का असर घटा…BJP को अब ‘साथी’ की जरूरत नहीं

एनडीए 243 में से लगभग 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनमें बीजेपी 95 और जेडीयू लगभग 84 सीटों पर आगे है, जबकि शेष पार्टियों का आंकड़ा ही एनडीए को जादुई सीमा 122 के ऊपर ले जा रहा है। अगर जेडीयू को इस समीकरण से निकाल भी दिया जाए तो बीजेपी 95 सीटें, एलजेपी (आर) 20, ‘हम’ 5, रालएम 4 पर आगे हैं। इस तरह कुल आंकड़ा 124 तक पहुंच रहा है, जो बहुमत के लिए पर्याप्त है। यानी बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में जेडीयू का साथ ‘आवश्यक’ नहीं रह गया है। यही वह स्थिति है जिसने बिहार में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल दिया है।

महागठबंधन के साथ नहीं बैठेगा नीतीश का समीकरण

एक और दिलचस्प पहलू यह है कि अगर नीतीश कुमार पलटी मारकर महागठबंधन के साथ जाएं, तो भी कुल सीटें 122 की बहुमत सीमा से काफी पीछे रह जाएंगी। महागठबंधन के साथ मिलकर भी आंकड़ा बहुमत से नीचे ही ठहरता है। ऐसे में नीतीश कुमार के लिए ना तो बीजेपी और ना ही विपक्ष के साथ सत्ता में लौटने की कोई वैकल्पिक जमीन बचती दिख रही है। इसलिए राजनीतिक विश्लेषक साफ कह रहे हैं इस बार नीतीश कुमार के लिए पलटी की राजनीति का रास्ता बंद हो गया है।

बीजेपी ने पकड़ ली सत्ता की कमान

हालांकि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बार-बार ये कहा है कि गठबंधन का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे लेकिन रुझानों की मजबूती को देखकर ये भी स्पष्ट है कि 2020 के मुकाबले सीटों में लगभग दोगुनी बढ़त ने सत्ता का असली नियंत्रण अब बीजेपी के हाथों में दे दिया है। मतलब साफ है कि नीतीश मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं, इसका असली निर्णय अब बीजेपी करेगी। सरकार की नीतियों, फैसलों और दिशा पर बीजेपी की पकड़ पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। अब जेडीयू की bargaining power भी लगभग समाप्त हो गई है।

नीतीश कुमार का राजनीतिक भविष्य?

बिहार की राजनीति में ‘पलटी’ शब्द नीतीश कुमार की पहचान बन चुका है। लेकिन 2025 की मतगणना ने एक नई राजनीतिक तस्वीर पेश कर दी है। अब वे बीजेपी पर दबाव नहीं बना सकते। न महागठबंधन उन्हें सत्ता में वापस ला सकता है। न ही गठबंधन बदलकर उनकी मुख्यमंत्री कुर्सी बच सकती है। अर्थात, बिहार में वह युग समाप्त होता दिख रहा है जब नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक चतुराई से सत्ता की चाबी अपने पास रखते थे।

बिहार में नया राजनीतिक संतुलन

रुझान भले अंतिम परिणाम न हों, लेकिन संकेत बहुत स्पष्ट है बीजेपी निर्णायक ताकत बन गई है। जेडीयू की राजनीतिक भूमिका सीमित हो रही है। महागठबंधन अपना आधार खो रहा है। बिहार की राजनीति अब उस दिशा में बढ़ रही है जहां नीतीश कुमार निर्णायक नहीं, बल्कि ‘निर्भर’ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अगर अंतिम परिणाम भी इसी पैटर्न पर रहे, तो यह चुनाव नीतीश कुमार और जेडीयू के राजनीतिक प्रभाव के अंत की शुरुआत कहा जाएगा।

Post Views: 318
Tags: #Bihar No More Bargaining Please#BJP majority#Nitish flip flop politics and
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version