बिहार की राजनीति की बदली तस्वीर अब बहुत जल्दी ही जनता के सामनेहोगी। बिहार में अब सुशासन बाबू का राज खत्म हो गया है। इसके साथ ही सवाल है कि बिहार का ताज किसके सर सजेगा । अब कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री। वही दूसरा सवाल ये भी कि देश के दिल दिल्ली में नीतिश की अब क्या भूमीका होगी।
15 को होगा शपथ ग्रहण
बिहार में 15 तारीख को नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे नए मुखअयमंत्री का शपथ ग्रहण लोकभवन में होगा। इस बीच सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि आखिर नीतिश की जगह कौन बिहार का अगल सीएम होगा। 14 अप्रैल की शाम 4 बजे एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेचा चुन लिया जाएगा। बिहार में बतौर पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पटना भेजा गया है। शाम चार बजे एनडीए की बैठक के बाद विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान हो सकता है।
नीतिश कैबिनेट की होगी आखिर बैठक
इस बीच बिहार में 14 अप्रैल को पूरा दिन राजनैतिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरा रहेगा। खबरों के मुताबिक सुबह 11 बजे नीतिश कैबिनटे के आखिर बैठक होगी जिसमें जनता से जुडे फैसले लिए जाऐंगे। इसके बाद नीतिश कुमार एक प्रेस कांफ्रेस करेंगे जो उनकी बतौर मुख्यमंत्री आखिरी प्रेस कांफ्रेस होगी। इसके बाद शआम चार बजे एनडीए की विधआयक दल की बैठक होगी। इस बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।
कौन होगा बिहार का नया बॉस
बिहार का ताज अब किसके सर सजेगा ये सावल उसी दिन से लगातार सियासी गलियारों में चल रहा है जिस दिन से नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने का तय हुआ। इस बीच कई सारी अटकले चल रही है। ज्यादातर जानकारों का अनुमान है कि अब मुख्यमंत्री का पद बीजेपी ही अपने पास रखेगी। इसके अलावा तरह तरह की अटकलें भी है कि नीतिश के बेटे को निशांत कुमार को विधान परिषद में लाकर मुख्यमंत्री बनाया जा सकताहै। तो वही चर्चा इस बात को लेकर भी है कि अब सम्राट चौधऱी और विजय सिन्ंहा में से कोई सीएम होगा। हांलाकि इस रेस में युवा बिहार चिराग पासवान का भी नाम जोरो पर है
बीजेपी खेल सकती है महिला मुख्यमंत्री का दांव
बीस साल बाद बिहार को कोई महिला मुख्यमंत्री मिल सकतीहै। आकलन ये भी है कि बीस साल बाद बिहार का ताज किसी महिला के सिर सज सकता है। इसमें श्रेयसी सिंह का नाम जोरों पर है।
सबसे आगे है। श्रेयसी सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाडी हैं और जमुई से बीजेपी विधायक है। वही दूसरा नाम जो चर्चा में है वो है रमा निषाद का । रमा निषाद बीजेपी विधायक है और औराई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आई है। वही एक और नाम है राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का। दऱअसल बिहार में महिला वोट बहुत निर्णायक है इसलिए किसी महिला को मुख्यमंत्री बनना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।