बिहार में ‘एक्शन मोड’ ऑन: क्या सम्राट चौधरी अपना रहे हैं योगी आदित्यनाथ वाला मॉडल?…सुधर जाओ या मिट जाओ की दी ये चेतावनी 

Action mode on in Bihar

बिहार में ‘एक्शन मोड’ ऑन: क्या सम्राट चौधरी अपना रहे हैं योगी आदित्यनाथ वाला मॉडल?

सत्ता संभालते ही सख्त संदेश 

कानून का खौफ बनाना प्राथमिकता 

‘माला नहीं, कार्रवाई’ का संदेश 

सुधर जाओ या मिट जाओ’ चेतावनी 

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया है कि अब राज्य में अपराधियों के दिन गिनती के हैं। जहां कभी बदमाशों का दबदबा दिखता था, अब वहां पुलिस का “डबल एक्शन” नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ पहली बैठक में स्पष्ट कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था जरूरी है। अपराधियों में डर पैदा करना सरकार की टॉप प्राथमिकता होगी।

सीएम का सख्त बयान—नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को सम्मान नहीं, सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब अपराधियों को “माला पहनाने” का दौर खत्म हो चुका है।सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सीधी चेतावनी दी—या तो सुधर जाओ, नहीं तो मिट्टी में मिला दिए जाओगे। यह बयान बिहार की नई कानून-व्यवस्था नीति का संकेत माना जा रहा है।

पुलिस को खुली छूट..यूपी मॉडल की झलक 

राज्य में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी है। अब तेजी से कार्रवाई, सख्त निगरानी और त्वरित न्याय पर जोर दिया जा रहा है।

सीएम के तेवर और फैसलों में योगी आदित्यनाथ के “जीरो टॉलरेंस” मॉडल की झलक साफ दिखाई दे रही है। बिहार भी अब उसी राह पर बढ़ता नजर आ रहा है। बिहार में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी पुलिस मुठभेड़ ने साफ कर दिया कि एक्शन शुरू हो चुका है। भागलपुर में हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया गया। सिवान में भी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर दिया। उसके पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

‘जीरो टॉलरेंस’ की नई रणनीति 

अब बिहार में अपराधियों के खिलाफ तेजी से गिरफ्तारी, समय पर चार्जशीट और जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर—यह नई रणनीति अपनाई जा रही है। सीएम ने साफ निर्देश दिया है कि हत्या समेत किसी भी गंभीर अपराध में 48 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। सरकार चाहती है कि 12 से 13 दिनों के भीतर चार्जशीट और जरूरी कार्रवाई पूरी हो जाए, ताकि जनता को प्रशासन की सक्रियता दिखे।

बदलता बिहार, नया संदेश 

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर यह सख्त रुख संकेत दे रहा है कि अब राज्य में “खेल बदल चुका है”। सम्राट चौधरी का यह एक्शन मोड आने वाले समय में बिहार की राजनीति और प्रशासन दोनों की दिशा तय कर सकता है।

Exit mobile version