Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar Chunav 2025: नीतीश ही होंगे सीएम! 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे — चिराग पासवान का बड़ा दावा…तेजस्वी ने कही ये बड़ी बात

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Bihar Elections 2025 Nitish Kumar will be the CM Chirag Paswan makes a big claim
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bihar Chunav 2025: नीतीश ही होंगे सीएम! 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे — चिराग पासवान का बड़ा दावा…तेजस्वी ने कही ये बड़ी बात

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार थमते ही एनडीए की ओर से बड़ा दावा सामने आया है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में इस बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। चिराग ने दावा किया कि एनडीए इस बार 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ेगा और सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

“नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री” — चिराग का ऐलान

चुनाव प्रचार खत्म होते ही चिराग पासवान ने एनडीए की जीत को लेकर पूरी तरह भरोसा जताया। उन्होंने कहा — “बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। जनता का विश्वास एनडीए के साथ है। तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावों पर तंज कसते हुए चिराग बोले “झूठ बोलने और सपने देखने में क्या जाता है? उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता सब समझती है।

2010 के रिकॉर्ड से बड़ी जीत का भरोसा

चिराग पासवान ने दावा किया कि इस बार एनडीए 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगा।साल 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन ने 206 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। चिराग के मुताबिक़ इस बार भी जनता “विकास और विश्वास” के मुद्दे पर एनडीए को ही वोट दे रही है। उन्होंने कहा जहां भी हम गए, वहां लोगों ने मोदी-नीतीश सरकार के कामों को सराहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव का गठजोड़ बिहार को आगे ले जा रहा है। चिराग ने कहा कि इस बार एनडीए 175 से ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत से आगे निकल जाएगा।

तेजस्वी यादव पर तंज — “मुंगेरीलाल के हसीन सपने”

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा तेजस्वी यादव सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ़ मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं। विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब वादों से आगे बढ़कर स्थिर और विकासमुखी सरकार चाहती है। एनडीए के उम्मीदवारों को लेकर उन्होंने कहा हमारी एकजुटता और विज़न साफ़ है — विकास, रोजगार और सुशासन। जनता जानती है कि सिर्फ़ एनडीए ही बिहार को आगे ले जा सकता है।

चुनावी अनुभव साझा करते हुए बोले चिराग

चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एनडीए के पक्ष में अभूतपूर्व लहर है। उन्होंने कहा “गांव से लेकर शहर तक, हर क्षेत्र में लोगों ने मोदी और नीतीश की जोड़ी को स्वीकार किया है। एनडीए की नीतियों का असर हर वर्ग तक पहुंचा है — चाहे किसान हों, युवा हों या महिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार वोटों का ट्रांसफर और संगठनात्मक तालमेल एनडीए को निर्णायक बढ़त देगा।
“लोजपा (रामविलास) एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और जनता ने दिल से समर्थन दिया है।

एनडीए में एकजुटता का संदेश
चिराग पासवान ने इस मौके पर एनडीए में किसी तरह के मतभेद की बात को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा एनडीए पूरी तरह एकजुट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न और नीतीश कुमार का अनुभव दोनों मिलकर बिहार को नई दिशा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ़ चुनावी नहीं, बल्कि विकास का गठबंधन है। हमने राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के विकास की राजनीति की है, और जनता ने उसी पर भरोसा जताया है।

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर दिया स्पष्ट बयान

पहले चरण के मतदान के बाद ही चिराग पासवान ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य सिर्फ़ बिहार का विकास है, न कि किसी पद की राजनीति। उनके मुताबिक़ “मेरा उद्देश्य केवल बिहार को मजबूत बनाना है। एनडीए में हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है, और जनता ने इसे खुले दिल से स्वीकार किया है।”

विकास और विश्वास पर टिका एनडीए का एजेंडा

चिराग पासवान ने कहा कि इस बार का चुनाव किसी जातीय समीकरण का नहीं, बल्कि विकास बनाम वादों का है। उन्होंने कहा एनडीए ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और उद्योग पर ठोस काम किया है। महागठबंधन के पास सिर्फ़ वादे हैं, जबकि एनडीए के पास काम की लंबी सूची है। चिराग ने दावा किया कि बिहार के लोगों ने इस बार डबल इंजन सरकार को ही वोट दिया है। “जनता में गजब का उत्साह है। हर सभा, हर रैली में एनडीए के पक्ष में लहर दिखी है।

175 सीटों से आगे बढ़ने का आत्मविश्वास

एनडीए की संभावित जीत के आंकड़े पर बोलते हुए चिराग ने कहा हम सिर्फ़ बहुमत नहीं, रिकॉर्ड तोड़ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 2010 में जो इतिहास बना था, उसे 2025 में दोहराया जाएगा — उससे भी ज्यादा अंतर से। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता स्थिरता और सुशासन चाहती है, और वह काम सिर्फ़ नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। चिराग ने दोहराया कि जनता का फैसला साफ है — नीतीश ही होंगे सीएम।” बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार भले ही थम गया हो लेकिन एनडीए की आत्मविश्वास भरी घोषणाओं ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है। चिराग पासवान का “नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री” वाला बयान न सिर्फ़ एनडीए की एकजुटता का संदेश देता है बल्कि महागठबंधन के सपनों पर भी सवाल खड़ा करता है। अब सबकी निगाहें 10 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। क्या चिराग का दावा सही साबित होगा, या तेजस्वी के सपने सच होंगे? बिहार की राजनीति एक बार फिर अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 407
Tags: #Bihar Elections 2025#Chirag Paswan makes a big claimCM Nitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version