Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar Election Result 2022:नीतीश का सिस्टम से आउट होना तय नहीं, थके हैं पर कमजोर नहीं

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2022
in पटना, बिहार, राजनीति
0
NItish kumar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव नतीजों के साथ ही यूपी की तीन और बिहार की कुढ़नी सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी 8 दिसंबर को आए थे। कुढ़नी में आश्चर्यजनक तौर से पांच दलों के महागठबंधन के खिलाफ भी भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता जीत गए।

कुढ़नी के परिणाम के मायने

कुढ़नी विधानसभा चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हुआ क्योंकि बीजेपी 30 साल बाद अपने दम पर चुनावी मैदान में थी। इससे पहले इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार ही अपनी किस्मत आजमाते थे। कुढ़नी की सीट पर अघोषित तौर पर जेडीयू उम्मीदवार को पांच दलों का समर्थन हासिल था, लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा।

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Rajya Sabha Rajneesh Agarwal

रजनीश अग्रवाल की राज्यसभा एंट्री: भाजपा के संगठन मॉडल का बड़ा संदेश…’बूथ का भूत’ पहुंचेगा राज्यसभा,

June 5, 2026

कुढ़नी नहीं है किसी की पारंपरिक सीट

कुढ़नी विधानसभा सीट पर महागठबंधन की हार को तेजस्वी  और नीतीश के मिलने के खिलाफ जनादेश बताना जल्दबाजी होगी। यहां इसलिए उपचुनाव कराने पड़े क्योंकि सिटिंग विधायक अनिल सहनी को फर्जी यात्रा भत्ते मामले में अयोग्य करार दे दिया गया था। जनता ने यहां कभी एक दल पर भरोसा नहीं किया।

2020 में अनिल सहनी ने इस बार जीतने वाले केदार प्रसाद गुप्ता को महज 712 मतों से हराया था। उससे पहले 2015 में केदार ने मनोज कुशवाहा को 11 हजार मतों से हराया था.

शराबबंदी भी था मुद्दा

इस सीट पर दलित वोटों की खासी तादाद है। यहां शराबबंदी बड़ा मुद्दा थी। पुरुष वोटर इसलिए नाराज थे कि उन्हें शराब से जुड़े केस झेलने पड़ रहे हैं और उधर महिलाओं की शिकायत है कि भले ही शराब पर आधिकारिक रूप से रोक है लेकिन अवैध शराब की दिक्कत बनी हुई है। महिलाओं ने तो यहां नीतीश की सभा में भी विरोध जताया था।

इस जीत से बीजेपी की बांछें खिली हुई हैं। वहीं नीतीश की पेशानी पर बल। हालांकि, नीतीश को जाननेवाले कहते हैं कि वह खुर्राट हैं, जितना ऊपर हैं, उतने ही नीचे भी। अभी उनके हाथ के पत्ते खत्म नहीं हुए हैं।

Post Views: 235
Tags: Assembly ElectionsBihar Nitish KumarBJPCongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version