Bihar Election 2025 बिहार में चुनावों से पहले सियासत जारी है। अब सियासत बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर हो रही है। बिहार में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान के मामले में अब प्रशांत किशोर भी कूद पड़े । जनसुराज पार्टी Jansuraj Party के प्रशांत किशोर Prashant Kishore ने राहुल गांधी Rahul Gandhi को खुली चुनौती दी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि – हिम्मत है तो बाबा साहेब के अपमान के लिए लालू प्रसाद यादव Lalu Prasad Yadav का विरोध करे। बिहार विधानसभा चुनावों के पहले प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा निकाल रहे है। इस यात्रा के तहत वो पूरे बिहार के अलग अळग जिलों में जा रहे है। यात्रा के दौरान जब प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर पंहुचे जहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर मीडिया से बात की। इस प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनो को आडे हाथों लिया। पीके ने कहा कि कांग्रेस की बिहार में कोई हैसियत नही बची है। पिछले तीन दशक में कांग्रेस आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी का झंडा लेकर काम कर रही है। पीके ने राहुल गांधी को चुनौती देकर कहा कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो लालू प्रसाद यादव का विरोध करे क्योंकि उन्होंने बाबा साहेब का अपमान किया है और अगर बिहार में कांग्रेस हिम्मत रखती है तो अकेले चुनाव लड़कर बताए। दरअसल आर जे डी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के दिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी जिसमें उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर के सामने पैर रखे थे। उसी के बाद से बिहार में अंबेडकर को लेकर सियासत शुरू हो गई।
Bihar Election 2025 बाबा साहेब पर बिहार में सियासी जंग PK बोले – कांग्रेस सिर्फ झंडा उठाती है!
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
- Tags: #Bihar Assembly Election 2025
Related Content
भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?
By
DigitalDesk
September 6, 2026
सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’
By
DigitalDesk
September 6, 2026
क्या हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में मिले 90 साल पुराने 42 कंकाल. जानें क्या है पूरा सच...क्या यहां हुआ था सामूहिक नरसंहार
By
DigitalDesk
September 6, 2026
रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!...
By
DigitalDesk
September 6, 2026
AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला...शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है
By
DigitalDesk
September 4, 2026