Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव: “स्टारडम बनाम जनादेश: यूपी मे जीत…बिहार में असफलता, क्यों नहीं चमक पाई ‘स्टार पॉवर’?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 22, 2025
in Uncategorized
0
Bihar Assembly Elections Stardom vs mandate victory in UP failure in Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव: “स्टारडम बनाम जनादेश: यूपी मे जीत…बिहार में असफलता, क्यों नहीं चमक पाई ‘स्टार पॉवर’?

भोजपुरी सिनेमा लंबे समय से पूर्वी भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और अब राजनीतिक जीवन में भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। जहां एक ओर इन सितारों का आभामंडल पर्दे पर दर्शकों को सम्मोहित करता है, वहीं जब ये कलाकार मंच से उतरकर वोट मांगने निकलते हैं, तो जनता उनसे अभिनय नहीं, असल काम की उम्मीद करती है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

बिहार चुनाव 2025 में कौन-सा भोजपुरी सितारा करेगा धमाल?
अभिनय से संसद तक…स्टारडम ने किया राजनीति में प्रवेश

मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे नाम इस फॉर्मूले में सफल हुए हैं, जबकि पवन सिंह, कुणाल सिंह और रानी चटर्जी जैसे कुछ सितारे राजनीतिक परीक्षा में विफल रहे। अब जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट सुनाई देने लगी है, तो यह सवाल चर्चा में है: क्या इस बार कोई नया भोजपुरी चेहरा जनादेश जीत पाएगा?

यूपी की जीत, बिहार में असफलता: क्यों नहीं चमक पाई ‘स्टार पॉवर’?

UP में भोजपुरी सिनेमा के सितारों की लोकप्रियता रंग लाई, लेकिन बिहार में उनकी सियासी पकड़ कमजोर ही साबित हुई। मनोज तिवारी, जो पहले गायक और अभिनेता थे। अब भाजपा के सांसद हैं। वे 2014, 2019 और 2024 में दिल्ली की उत्तर-पूर्वी सीट से जीते हैं। इसी तरह, रवि किशन ने कांग्रेस से हार के बाद भाजपा का दामन थामा और गोरखपुर से लगातार दो बार लोकसभा पहुंचे। निरहुआ जिन्होंने आजमगढ़ से चुनाव जीता, यह साबित किया कि जब स्टारडम के साथ संगठन और जमीन पर मेहनत जुड़ती है, तो जीत संभव होती है।

पवन सिंह क स्टारडम…वोटर्स के आगे फेल
भोजपुरी के पॉपुलर स्टार पवन सिंह को 2024 में भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनकी सीट बदली गई। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और काराकाट से किस्मत आजमाई, लेकिन नतीजा निराशाजनक रहा। उनकी लोकप्रियता उन्हें संसद नहीं पहुंचा सकी।
पवन सिंह पॉपुलर भोजपुरी सितारों में शामिल हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में में काराकाट से निर्दलीय उतरे लेकिन हार गए। बिहार के सिनेमा में चर्चित खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी जैसे कई नाम चर्चा में तो रहते हैं, लेकिन राजनीति में अब तक वे मतदाता का विश्वास जीतने में असफल ही रहे हैं।

कौन पास, कौन फेल: सितारों की रिपोर्ट कार्ड

पास हुए चेहरे

मनोज तिवारी: सफल रणनीति, पूर्वांचली मतदाताओं से गहरा जुड़ाव।
रवि किशन: पार्टी का मजबूत सपोर्ट, स्पष्ट प्रचार शैली।
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’: चुनावी जमीनी पकड़ और भाजपा की योजना का लाभ।

फेल रहे चेहरे:

पवन सिंह: स्टारडम के बावजूद चुनावी तैयारी और संगठन का अभाव।
रानी चटर्जी: कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक निष्क्रियता।
कुणाल सिंह: शुरुआती कोशिशों के बावजूद राजनीतिक समर्थन का अभाव।
अक्षरा सिंह: जनसुराज से जुड़ाव के बाद नई राजनीतिक जमीन की तलाश में, अभी निर्णायक स्थिति नहीं।

कौन उतरेगा बिहार के चुनावी मैदान में?

अब जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, तो राजनीतिक गलियारों में फिर से इन सितारों के नाम गूंजने लगे हैं। खासकर पवन सिंह, जिनका अगला कदम सबकी नजर में है। क्या वे फिर चुनाव लड़ेंगे या राजनीति से अब किनारा करेंगे? खेसारी लाल यादव भी विभिन्न दलों के मंचों पर देखे जाते हैं – क्या वे पहली बार किस्मत आजमाएंगे? अक्षरा सिंह का झुकाव किसी नए राजनीतिक मंच की ओर संकेत देता है। रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे नेता अपने प्रभाव से बिहार में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

स्टार बनाम जन प्रतिनिधि: चुनौती बड़ी है

बिहार की राजनीति जातीय संतुलन, क्षेत्रीय समीकरण और विकास के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में किसी अभिनेता का स्टार होना उन्हें सिर्फ शुरुआती फायदा देता है। वास्तविकता यह है कि पर्दे का हीरो बनने और धरातल का जनप्रतिनिधि बनने में अंतर है। चुनाव में सफलता के लिए जनभावनाओं को समझना, निरंतर संवाद बनाए रखना और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना जरूरी है। जनता अब “चेहरे” नहीं, “चरित्र और काम” देखती है। जो स्टार जनता की समस्याओं को सुनता है, वही असली नायक बनता है।भोजपुरी दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव रखने वाले ये कलाकार वोट में कितना बदलते हैं, यह इस बार देखना दिलचस्प होगा।

Tags: #Bihar Assembly Elections#stardom vs mandate#victory in UPfailure in Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version