Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव: सीएम चेहरे की हां…ना में फंसे लालू के लाल..माले मिला रही कांग्रेस के सुर में सुर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 2, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Bihar Assembly Elections Former Deputy CM Tejashwi Yadav as RJD CM face
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव: लालू के लाल सीएम चेहरे की हां…ना में फंसे..माले मिला रही कांग्रेस के सुर में सुर

बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है। इसको लेकर जहां एक ओर आरजेडी सीएम फेस के तौर पूर्व ​डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मान रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तेजस्वी के चेहरे पर रजामंदी नहीं है। कांग्रेस के बाद अब लेफ्ट पार्टी माले ने भी आरजेडी से अलग स्टैंड लेते हुए कांग्रेस के साथ सुर से सुर मिलाया है। ऐसे में बिहार के भावी सीएम के चेहरे को लेकर महागठबंधन के दलों में अभी भी तस्वीर साफ नहीं है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महागठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शह-मात का खेल प्रारंभ हो गया है। आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा चुका है। लेकिन महागठबंधन के प्रमुख घटक दल आरजेडी के इस ऐलान से रजामंद नहीं हैं। कांग्रेस तो पहले ही तेजस्वी यादव के नाम पर तैयार नहीं है। अब सीपीआई माले की ओर से भी अपने तेवर दिखा दिए हैं। सीपीआई माले ने आरजेडी से अलग स्टैंड लेकर साफ कर दिया कि बिाहार के चुनाव के बाद महागठबंधन में जो भी बड़ा दल बड़ा होगा। उस पार्टी का ही मुख्यमंत्री होगा। ऐसी ही बात कांग्रेस भी कर रही है। ऐसी परिस्थिति में अब सवाल उठता है कि कभी डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव सीएम पद के चेहरे की हां और ना के बीच झूलते हुए नजर आ रहे हैं?

सीपीआई माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की माने तो महागठबंधन में चुनाव के दौरान सबसे अधिक सीट जीतने वाले दल का नेता ही महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी दल मिलकर एक साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस तरह वाम दल भी अब यह मानने को कतई तैयार नहीं हैं कि लालू के लाल तेजस्वी यादव ही गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।
इससे पहले कांग्रेस की ओर से भी इस मुद्दे पर अपने हाथ खड़े कर दिए गये हैं। हालांकि, महागठबंधन में शामिल वीआईपी पार्टी के प्रमुख ने तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा मानने के लिए रजामंदी दे दी है। वे तैयार हैं, लेकिन साथ ही वीआईपी के नेता मुकेश सहनी स्वयं को डिप्टी सीएम बनाने की बात कर रहे हैं।

इसलिए तैयार नहीं हैं कांग्रेस और माले

बिहार के चुनाव से पहले सीएम के चेहरे पर सस्पेंस बनाए रखने की स्ट्रैटेजी के साथ कांग्रेस और सीपीआई माले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। जिस प्रकार से 2024 में लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन ने बिना किसी को पीएम का चेहरा घोषित लड़ा था। इस फॉर्मूले को बिहार चुनाव में आजमाना चाहती है। जबकि आरजेडी प्रमुख पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पहले ही कह चुके हैं कि तेजस्वी यादव ही सीएम का चेहरा होंगे, तो अब तेजस्वी यादव भी अपने नाम का ऐलान बतौर भावी सीएम कर चुके हैं। इसके बाद भी कांग्रेस और सीपीआई माले लालू के लाल तेजस्वी को सीएम चेहरा घोषित कर चुनाव नहीं लड़ना चाहती।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 845
Tags: #Bihar Assembly Elections#Former Deputy CM Tejashwi Yadav #RJD CM face
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version