Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चुनावी साल बिहार पर सरकार निहाल…मिलेगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात… पटना से अयोध्या… श्रद्धालुओं के लिए तेज़ और आसान

DigitalDesk by DigitalDesk
August 31, 2025
in Uncategorized
0
Bihar assembly elections Big gift to railway passengers two new Vande Bharat Express trains soon
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चुनावी साल बिहार पर सरकार निहाल…मिलेगी दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात…

पटना से अयोध्या… श्रद्धालुओं के लिए तेज़ और आसान

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

बिहार को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां रेल यात्रियों को जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उपहार मिलने जा रहा है। इन दो ट्रेन में पहली ट्रेन पटना से अयोध्या कैंट के बीच चलेगी। यह ट्रेन करीब 565 किलोमीटर की दूरी को महज 7.5 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गोरखपुर और बस्ती होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस रूट से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को तेज़ और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

पूर्णिया से पटना: सीमांचल को राजधानी से जोड़ने वाली कड़ी

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्णिया से दानापुर (पटना) के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर जैसे बड़े स्टेशनों को जोड़ेगी। सीमांचल के छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी लंबे समय से तेज़ रेल सेवा की मांग कर रहे थे। यह ट्रेन उनकी बड़ी जरूरत पूरी करेगी और राजधानी से दूरी घटाएगी।

चुनावी साल में बड़ा राजनीतिक दांव

विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले इन दोनों ट्रेनों का शुरू होना केंद्र सरकार का रणनीतिक कदम है। अयोध्या रूट भाजपा के धार्मिक एजेंडे से जुड़ा है, जबकि पूर्णिया-पटना ट्रेन सीमांचल जैसे पिछड़े क्षेत्र को विकास से जोड़ने का संदेश देगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस

दोनों ट्रेनें स्वचालित दरवाजों, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, आरामदायक सीटों और हाई स्पीड क्षमता जैसी सुविधाओं से लैस होंगी। यात्रियों को समय की बचत के साथ आधुनिक और सुरक्षित सफर मिलेगा।  इस मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को शामिल किया गया है। ट्रेन पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम पर रुकेगी और आखिर में अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह रूट खासकर उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद सुविधाजनक होगा जो भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या जाना चाहते हैं। फिलहाल उत्तर बिहार से अयोध्या पहुंचने में लंबा समय लगता है, लेकिन वंदे भारत से यह सफर आधे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। पटना-अयोध्या और पूर्णिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार के लिए विकास, धार्मिक पर्यटन और राजनीतिक दृष्टि से एक बड़ा कदम है। ये ट्रेनें न केवल लोगों की यात्रा को तेज़ और आरामदायक बनाएंगी, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को भी नई दिशा देंगी।

Post Views: 199
Tags: #Big gift to railway#Bihar Assembly Elections#passengers two new Vande Bharat Express trains soon
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version