Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार की 1069 पंचायतों में बनेंगे पंचायत सरकार भवन…सुधा पार्लर समेत मिलेंगी ये सुविधाएं…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2025
in स्पेशल
0
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार की 1069 पंचायतों में बनेंगे पंचायत सरकार भवन…सुधा पार्लर समेत मिलेंगी ये सुविधाएं…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार की नीतीश कुमार Nitish Kumar सरकार ने ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य की 1069 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इन भवनों का निर्माण ग्राम पंचायतें स्वयं करेंगी। जिससे स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिलेगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी।

व्यय और लागत का विवरण
राज्य में पंचायत भवनों के निर्माण पर करीब 24 अरब 81 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।। जिसमें सुधा होल-डे मिल्क पार्लर के निर्माण पर करीब 24.53 करोड़रुपये खर्च होंगे।। कुल 25 अरब 06 करोड़ 43 लाख 94 हजार 588 रुपये पूरी योजना पर खर्च होंगे।

Related posts

बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

June 6, 2026
Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026

निर्माण की जिम्मेदारी और समयसीमा
राज्य की कुल 8053 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण योजना चलाई जा रही है। अब तक 2000 पंचायत भवनों का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) और 2615 भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग के माध्यम से हो रहा है। अब शेष 1069 पंचायतों को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम पंचायतों को 9 माह के भीतर भवनों का निर्माण पूरा करना है।

वित्तीय सहायता और निगरानी व्यवस्था
निर्माण कार्य प्रारंभ होते समय 5% राशि “मोबिलाइजेशन एडवांस” के रूप में पंचायत को दी जाएगी। यह राशि अगली पांच किस्तों में समायोजित की जाएगी, जिससे निर्माण में सुविधा होगी। सुधा पार्लर निर्माण की निगरानी हेतु जिला स्तर पर एक समिति बनाई गई है। ज़िलाधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे।
जबकि उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), LAEO के अभियंता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सदस्य होंगे।

पंचायत सरकार भवन का उद्देश्य और उपयोगिता
यह भवन मिनी सचिवालय की तरह कार्य करेंगे। यहां सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था होगी। RTPS केंद्र भी पंचायत भवन में संचालित होंगे, जिनसे ग्रामीणों को अब जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि के लिए प्रखंड नहीं जाना पड़ेगा। इससे सरकारी सेवाएं “डोर स्टेप डिलीवरी” के रूप में मिलेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

सुधा होल-डे मिल्क पार्लर का उद्देश्य
ग्रामीण क्षेत्रों में दूध और डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना। स्थानीय रोजगार और महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन देना। बिहार सरकार का यह निर्णय पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने, ग्राम स्तरीय प्रशासन को सशक्त करने और ग्रामीण जनता तक सरकारी सेवाओं की आसान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। इन भवनों के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

Post Views: 345
Tags: #Assembly elections Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version