Saturday, March 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

Bihar assembly election 2025 : लालू के लालों में मची रार, देख रहा बिहार! तेजस्वी बनाम तेजप्रताप: अब ‘सियासी संग्राम’ भाई बनाम भाई

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2025
in स्पेशल
0
Bihar assembly election 2025 : लालू के लालों में मची रार, देख रहा बिहार! तेजस्वी बनाम तेजप्रताप: अब ‘सियासी संग्राम’ भाई बनाम भाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महुआ बनाम राघोपुर: लालू परिवार की राजनीति में आया तूफान
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों—तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव—के बीच अब सियासी रिश्ते तनाव में आ गए हैं। अब तक राजनीतिक मंच पर एकजुट दिखने वाले दोनों भाइयों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खुला टकराव शुरू हो गया है। तेजप्रताप ने अपनी पुरानी सीट महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं तेजस्वी के बारे में खबर है कि वो इस बार दो सीटों—राघोपुर और महुआ से चुनाव लड़ सकते हैं।

तेजस्वी के इस संभावित फैसले ने तेजप्रताप को खफा कर दिया है। तेजप्रताप ने साफ कहा कि अगर तेजस्वी महुआ से लड़ते हैं, तो वह राघोपुर से भी लड़ने को तैयार हैं। यानी अब दोनों भाई एक-दूसरे की पारंपरिक सीटों पर सीधी टक्कर देने का संकेत दे चुके हैं।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

तेजप्रताप के तीखे तेवर: अब भाई नहीं, सियासी प्रतिद्वंद्वी!
राजनीति में अब तक खुद को ‘कृष्ण’ और तेजस्वी को ‘अर्जुन’ बताने वाले तेजप्रताप के तेवर अब पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ नई पार्टी बनाने का संकेत दिया है, बल्कि तेजस्वी के खिलाफ खुलकर बोलने भी लगे हैं। तेजप्रताप का कहना है कि तेजस्वी को राजनीति में लाने वाले वही हैं।
तेजप्रताप बोले—”जब मैं राजनीति में था, तेजस्वी तो दिल्ली डेयरडेविल्स से क्रिकेट खेलते थे।”
अब वे आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी और परिवार से उन्हें कुछ ‘जयचंदों’ की साजिश के तहत बाहर किया गया।
हालांकि कुछ दिन पहले तक तेजप्रताप का रुख नरम था। जब तेजस्वी यादव के घर बच्चे का जन्म हुआ, तो उन्होंने भाई के लिए शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन अब वही तेजप्रताप भाई के खिलाफ चुनाव लड़ने और अपनी पार्टी खड़ी करने की बात कर रहे हैं।

तेजस्वी का पलटवार: ‘वो ऑलराउंडर हैं, रील भी बनाते हैं और बांसुरी भी बजाते हैं’
जब मीडिया ने तेजस्वी यादव से तेजप्रताप के बयानों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने सीधा हमला न करते हुए तंज कसा।
तेजस्वी बोले— “तेजप्रताप ऑलराउंडर हैं। रील बनाते हैं, पायलट हैं, संत हैं, और बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं। परिवार के लिए प्रोटेक्टिव भी हैं।”
उन्होंने तेजप्रताप की नई पार्टी की योजना पर भी टिप्पणी की— “कितनी पार्टी बनती है या कौन बनाता है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।” तेजस्वी की यह बात कहीं न कहीं यह इशारा करती है कि वो तेजप्रताप को अब गंभीर सियासी चुनौती के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि इग्नोर स्ट्रैटजी अपना रहे हैं।

बिहार देख रहा है: प्यार होगा या रार?
लालू यादव के दोनों बेटों की यह खुली राजनीतिक रार अब मीडिया और जनता की नजरों में है। जो भाई कभी साथ मिलकर विरोधियों को घेरते थे, वे अब एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं। अब सवाल ये है कि क्या बिहार की जनता विधानसभा चुनावों में ‘भाईचारा’ देखेगी या फिर भाई-भाई के बीच ‘महाभारत’? लालू यादव की चुप्पी इस पूरे घटनाक्रम में और भी सस्पेंस जोड़ रही है। क्या वे हस्तक्षेप करेंगे या फिर राजनीति की इस लड़ाई को समय पर छोड़ देंगे? ये आने वाला वक्त बताएगा।

 

 

 

Post Views: 209
Tags: #TejashwiYadav #TejPratapYadav #LaluYadav #RJD #BiharPolitics #BiharElection2025 #MahuaVsRaghopur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version