Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार प्रशासनिक फेरबदल: एक दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला, हरजोत कौर बनीं राजस्व पर्षद प्रमुख, मिहिर कुमार सिंह को DG की जिम्मेदारी; देखें किसे मिला कौन सा विभाग

DigitalDesk by DigitalDesk
August 3, 2025
in स्पेशल
0
Bihar administrative reshuffle A dozen IAS officers transferred in Patna many get important posts
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार प्रशासनिक फेरबदल: पटना में एक दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला, कई को मिले अहम पद…..हरजोत कौर बनीं राजस्व पर्षद प्रमुख, मिहिर कुमार सिंह को DG की जिम्मेदारी; देखें किसे मिला कौन सा विभाग

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के करीब एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की अधिसूचना शनिवार को जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

हरजोत कौर बम्हारा को दोहरी जिम्मेदारी

राज्य में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने वाली हरजोत कौर बम्हारा को अब सरकार की ओर से राजस्व पर्षद की अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पहले से ही उनके पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं। ऐसे मे अब राजस्व पर्षद की जिम्मेदारी मिलने से उनके कार्यक्षेत्र का दायरा ही नहीं ​जिम्मेदारी का भाव भी और बढ़ गया है।

मिहिर कुमार सिंह को बना गया महानिदेशक

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद भ्रष्टाचार नियंत्रण और प्रशासनिक जांच से जुड़ा होता है, जिसे सरकार की पारदर्शिता और अनुशासन नीति के तहत बेहद अहम माना जाता है।

आशिमा जैन और रचना पाटिल को नई तैनाती
वित्त विभाग की सचिव (व्यय) आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह सामान्य प्रशासन विभाग की जांच आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल को अब वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह वित्तीय अनुशासन से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग होता है।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

उज्ज्वल कुमार सिंह, जो अब तक ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव थे, को अब पशुपालन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। यह विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए अहम है। संजय कुमार, जो अभी तक पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, को बिपद (आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार वर्मा को विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय बनाया गया है। सत्येंद्र कुमार सिंह को अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में नियुक्त किया गया है, जो राज्य की सरकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार से जुड़ा विभाग है। महावीर प्रसाद शर्मा को अपर सचिव, वित्त विभाग में तैनाती दी गई है।

विभागीय पुनर्गठन और नई जिम्मेदारियां

यशपाल मीणा, जो जल संसाधन विभाग में अपर सचिव थे, उन्हें अब निदेशक, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय बनाया गया है। यह तैनाती राज्य के कुटीर उद्योग को मजबूती देने की दिशा में एक संकेत माना जा रहा है। कृष्ण कुमार, जो अब तक पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव थे, को अब निदेशक, संग्रहालय नियुक्त किया गया है। आशुतोष द्विवेदी, भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव, को राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक संकेत और नीतिगत दिशा

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की रणनीतिक नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। आगामी विधानसभा सत्र और चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कुशल अधिकारियों को रणनीतिक विभागों में तैनात करना सरकार की प्राथमिकता रही है। इस तबादले से स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार अनुभवी और दक्ष अधिकारियों को अहम विभागों की जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक दक्षता, राजकोषीय अनुशासन, वित्तीय पारदर्शिता, और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाना चाहती है।

पटना में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार एक संतुलित, पारदर्शी और सक्रिय प्रशासनिक तंत्र बनाना चाहती है। एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियां राज्य की विकास प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करती हैं। आने वाले दिनों में इन अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी कि वे नई जिम्मेदारियों पर कितनी प्रभावी कार्यशैली अपनाते हैं। यह फेरबदल केवल कागजों पर नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली में भी बदलाव लाएगा—ऐसी उम्मीद की जा रही है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Bihar administrative#IAS officers transferred in Patna#ias transfer bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version