चुनाव के बीच राहुल गांधी को बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव अभी खत्म नहीं हुए कि कांग्रेस के लिए एक और बुरी खरब तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी हुआ है। राहुल गांधी को फिजीकल तौर पर कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। राहुल गांधी के खिलाफ ये समन रांची की एम पी एम एल ए कोर्ट ने जारी किया। समन बीजेपी नेता नवीन झा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले की गवाही और ट्रायल के बाद ये समन जारी किया है क्योंकि इससे पहले मामला निचली अदालत में था राहुल गांधी ने निचली अदालत के फैसले को को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। अब राहुल गांधी को 11 जून को पेश होना है। मामला 2018 का है । 2018 में राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन मे कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन बीजेपी में बन सकता है। इसी पर बीजेपी नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ एम पी एम एल ए कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।

Exit mobile version