Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अयोध्या के बाद पीएम करेंगे आज कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास , आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया था न्यौता

DigitalDesk by DigitalDesk
February 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
PM Modi laid the foundation stone of Kalki Dham temple
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी यूपी के ही संभल स्थित कम्बोह में आज सोमवार 19 फरवरी को भगवान श्री कल्कि के मंदिर का शिलान्यास करने जा रहे हैं। पीएम के दौरे को लेकर शासन प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई है। कल्कि मंदिर शिलान्यास समारोह में लगभग दस हजार से अधिक साधु संत सम्मिलित होंगे। जिनके ठहरने के लिए एक अलग टेंट सिटी बसाई गई हैं। जिसमें दूर दराज से आए हुए साधु संत ठहरे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 5 किलोमीटर तक पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा है। यहां पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

  • संभल में पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • मंदिर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल
  • संभल में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कल्कि धाम मंदिर का करेंगे शिलान्यास
  • सभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
  • दस हजार से अधिक साधु संत सम्मिलित होंगे
  • साधु संतों के लिए एक अलग टेंट सिटी बसाई गई
  • 5 किलोमीटर तक पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

पीएम मोदी संभल के ऐचौडां कम्बोह में सोमवार भगवान श्री कल्कि के मंदिर का शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। जहां पर पहुंचकर भगवान श्री कल्कि मंदिर का शिलान्यास करेंगे। यहां की कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में 5 किलोमीटर तक पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा है। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जो सपना सनातन धर्म मानने वाले लोगों ने देखा वो पूरा हो रहा

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जो सपना सनातन धर्म मानने वाले लोगों। इस देश के तमाम साधु संतों ने देखा था। वह इस संभल की जमीन पर पूरा हो रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि मंदिर शिलान्यास समारोह से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 19 फरवरी यानी सोमवार को भगवान विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि का भव्य और दिव्य तरीके से शिलान्यास समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे के कल्कि मंदिर शिलान्यास समारोह में शामिल होकर गर्भ ग्रह की परिक्रमा करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने अपना एक शुभकामना संदेश भेजा है। द्रोपती मुर्मू ने इस कल्कि महोत्सव को अद्भुत और दुर्लभ कहा है।

कौन हैं श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम

कल्कि धााम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम का जन्म 4 जनवरी 1965 को यूपी के संभल में रहने वाले त्यागी परिवार में हुआ था। वे दो बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि कांग्रेस ने साल 2014 में प्रमोद कृष्णम को संभल और 2019 में लखनऊ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन दोनों ही बार प्रमोद कृष्णम को हार का सामना करना पड़ा। आचार्य प्रमोद उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सलाहकार परिषद का हिस्सा भी थे। जिसका गठन तत्कालीन प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की सहायता के लिए ही किया गया था। वहीं कांग्रेस से नाराज होने की चलते उन्हें समाजवादी पार्टी का गढ़ संभल लोकसभा सीट और लखनऊ सीट दोनों सीटों पर 2024 में अपने उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन आचार्य प्रमोद की बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी से बढ़ती नजदीकी के चलते उन्हें पार्टी से ही निकाल दिया गया।

करोड़ों की परियोजनाओं भी करेंगे शुभारंभ

श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी दोपहर लगभग पौने दो बजे उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 14 हजार परियोजनाओं का शुभारंभ भी पीएम मोदी करेंगे। दरअसल ये परियोजनाएं रीन्यूएबल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ आईटी-सक्षम सेवाओं और फूड प्रोसेसिंग ही नहीं हाउसिंग और हॉस्पिटैलिटी, मनोरंजन, रियल एस्टेट और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

Post Views: 313
Tags: #foundation stone Kalki Dham temple#Sri Kalki Dham Nirmit TrustAcharya Pramod KrishnamBig newsPM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version