Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में कौशल्या उत्सव,चुनाव से पहले भूपेश ने दिया बीजेपी के हिन्दुत्व कार्ड का जवाब

DigitalDesk by DigitalDesk
April 26, 2023
in छत्तीसगढ, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य
0
Kaushalya festival in Chhattisgarh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावी उत्सव से पहले कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार कौशल्या उत्सव मना रही है। इसके जरिए सीएम भूपेश बघेल बीजेपी के हिन्दुत्व कार्ड का जवाब देते नजर आ रहे हैं। बता दें भूपेश सरकार लगातार बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड का जवाब दे रही है। श्रीराम का मुद्दा छीनने के लिए कांग्रेस सरकार ने पहले ही रामवनगमन पथ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का बड़ा अभियान हाथ में ले चुकी है। अब कौशल्या उत्सव के जरिए सीएम भूपेश बघेल बड़ा संदेश देना चाहते हैं।

  • सीएम भूपेश बघेल की चुनावी तैयारी
  • चुनाव में बीजेपी को मात देने की कोशिश
  • हिन्दुत्व के मुद्दे को बीजेपी से झपटती कांग्रेस
  • तीन माह में तैयार होगा राम वन गमन पथ
  • स्थापित होंगी श्रीराम की 25-25 फीट की मूर्तियां
  • चुनावी उत्सव से पहले कौशल्या उत्सव
  • चंदखुरी में कांग्रेस सरकार मना रही उत्सव

माना जाता है कि छत्तीसगढ़ में रायपुर के निकट चंदखुरी में माता कौशल्या की जन्मस्थली है। ऐसे में चंदखुरी में तीन दिन का कौशल्या महोत्सव मना जा रहा है। इसके अलावा रामवनगमन पथ के नौ स्थानों पर श्रीराम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएंगी। इनमें से चंदखुरी के साथ ही राजिम और शिवरीनारायण में ये प्रतिमा स्थिापित की जा चुकी हैं। ऐसे में चुनाव से पहले चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी के कट्‌टर हिंदुत्व के जवाब में सीएम भूपेश बघेल का ये यह पलटवार है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर राम के नाम पर केवल राजनीति करने का आरोप भी लगया है। सीएम भूपेश का कहना है बीजेपी राम के नाम का उपयोग केवल वोट बैंक के लिए करती रही है। छत्तीसगढ़ में 15 साल रमन सिंह की सरकार रही, इसके बाद भी बीजेपी ने यहां कुछ नहीं किया। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार ने वास्तव में राम के लिए राज्य में काम करके दिखाया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

तीन माह में तैयार होगा राम वन गमन पथ

दरअसल देश केदूसरे राज्यों की तरह कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को हिंदुत्व के मामले में एकतरफा बढ़त हासिल करने नहीं देना चाहती है। यहीं वजह है कि आने वाले तीन माह में कांग्रेस सरकार राज्य में रामवनगमन पथ निर्माण का काम पूरा करने की तैयारी में है। श्री राम की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए जिन स्थानों का चयन किया गया है। उनमें सीतामढ़ी हरचौका कोरिया, शिवरीनारायण, रामगढ़, राजिम,तुरतुरिया, सिहावा सप्तऋषि आश्रम, सुकमा का रामाराम और जगदलपुर शामिल है। यहां 25-25 फीट की मूर्तियां लगाई जाएंगी। जबकि चंदखुरी में सबसे बड़ी 51 फीट की प्रतिमा लगाई गई है। इतना ही नहीं रामवनगमन पथ के 2260 किलोमीटर के नौ प्रमुख स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

बीजेपी से मुद्दा छिनती कांग्रेस

दरअसल बीजेपी अक्सर कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाती रही है। साथ ही इसे चुनावी मुद्दा बनाकर उसने लाभ भी लिया है। जिन मामलों को लेकर बीजेपी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करती रही है, उनमें हिन्दुत्व का मुद्दा सबसे अहम था। ऐसे में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में राम के नाम पर बड़ा काम हाथ में लिया है। पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत रायपुर आए थे। तब कांग्रेस की ओर से मोहन भागवत को निमंत्रण भेजा गया था। जिसमें किस तरह राज्य की कांग्रेस सरकार ने कौशल्या मंदिर का कायाकल्प किया है, उसे देखने के लिए बुलाया था। मोहन भागवत ने भी भूपेश बघेल के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कौशल्या मंदिर जाकर वहां का कामकाज भी देखा था।

Post Views: 215
Tags: BJP Hindutva CardChhattisgarh Assembly Election 2023CM Bhupesh BaghelKaushalya Utsav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version