Monday, November 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

रंगोत्सव की रौनक: भोपाल में सज गया होली का बाजार, हर्बल रंगों की बढ़ी मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 2, 2026
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Market Herbal Color
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रंगोत्सव की रौनक: भोपाल में सज गया होली का बाजार, हर्बल रंगों की बढ़ी मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंगों के पर्व होली को लेकर उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाए जाने की तैयारियों के बीच शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। न्यू मार्केट से लेकर पुराने शहर के चौक बाजार तक रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियां और होली थीम वाले परिधानों से दुकानें सजी हुई हैं। शाम होते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और हर ओर उत्सव का माहौल नजर आ रहा है।

अस्थायी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों—न्यू मार्केट, चौक बाजार, आजाद मार्केट, इतवारा, मारवाड़ी रोड, लोहा बाजार, भेल, दस नंबर मार्केट, बैरागढ़ और करौंद—में अस्थायी स्टॉल लग गए हैं। इन स्टॉलों पर हर्बल गुलाल, ऑर्गेनिक रंग, सफेद टी-शर्ट जिन पर ‘होली है’ जैसे स्लोगन लिखे हैं, रंगीन टोपी, बच्चों के मास्क और तरह-तरह की डिजाइनर पिचकारियां उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और वाटर गन विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हालांकि बाजार में उत्साह के बीच महंगाई की मार भी महसूस की जा रही है। कई ग्राहकों का कहना है कि इस वर्ष रंग और पिचकारियों के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। फिर भी त्योहार की उमंग के आगे कीमतों का असर सीमित ही दिखाई दे रहा है।

देसी उत्पादों का बढ़ा दबदबा

इस बार होली बाजार में एक उल्लेखनीय बदलाव साफ दिख रहा है। पहले जहां अधिकांश फैंसी सामान चीन से आयात होता था, वहीं अब भारतीय उत्पादों ने बाजार पर मजबूत पकड़ बना ली है। व्यापारियों का कहना है कि आयात पर नियंत्रण, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा और स्वदेशी के प्रति बढ़ती जागरूकता ने विदेशी माल की हिस्सेदारी काफी कम कर दी है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री एवं कैट के पूर्व प्रवक्ता विवेक साहू के अनुसार, “पहले ग्राहक अनजाने में चीन निर्मित उत्पाद खरीद लेते थे, लेकिन अब वे सजग हो गए हैं। कई ग्राहक खुद दुकानदार से पूछते हैं कि सामान ‘मेड इन इंडिया’ है या नहीं।” उनका कहना है कि स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से स्थानीय कुटीर उद्योगों और छोटे निर्माताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। साधारण पिचकारी, गुलाल और रंग लगभग पूरी तरह भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए जा रहे हैं। हालांकि बैटरी या म्यूजिकल थीम वाली कुछ पिचकारियों में आंशिक विदेशी निर्भरता अभी भी बनी हुई है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सीपीसी द्वारा सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की

अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सीपीसी द्वारा सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की

November 2, 2026
terror mafia Madhya Pradesh officials have lost their lives for taking action against the illegal sand and liquor trade

मध्यप्रदेश में माफिया का आतंक: रेत और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले कितने अफसरों ने गंवाई जान?

November 2, 2026

केमिकल रंगों से दूरी

थोक रंग एवं पिचकारी व्यवसायियों का कहना है कि इस बार ग्राहकों का रुझान स्पष्ट रूप से हर्बल और प्राकृतिक रंगों की ओर है। “लोग अब बच्चों की त्वचा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केमिकल रंगों से दूरी बना रहे हैं। फूलों से बने गुलाल और ऑर्गेनिक रंगों की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ी है,” एक व्यापारी ने बताया। डॉक्टरों और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने का भी असर देखने को मिल रहा है। कई स्कूलों और आवासीय कॉलोनियों में ‘ईको-फ्रेंडली होली’ मनाने का संदेश दिया जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ा है, जहां हर्बल रंगों के अलग काउंटर बनाए गए हैं।

मिठाई और किराना व्यापार में तेजी

होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि पकवानों और मिठाइयों का भी पर्व है। गुजिया, नमकीन, मठरी, दही-बड़े और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। किराना, डेयरी और मिठाई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। व्यापारियों का अनुमान है कि होली से लेकर रंग पंचमी तक भोपाल संभाग में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। विशेष रूप से चौक और इतवारा क्षेत्र की मिठाई दुकानों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं डेयरी उत्पादों की मांग भी बढ़ गई है, क्योंकि त्योहार के दौरान घरों में विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं।

व्यापारियों में उत्साह

व्यापारियों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार बाजार में रौनक ज्यादा है। स्वदेशी उत्पादों को मिल रहा समर्थन स्थानीय व्यापार के लिए सकारात्मक संकेत है। छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों को इससे नई ऊर्जा मिली है। कुल मिलाकर राजधानी भोपाल में रंगोत्सव की तैयारी पूरे शबाब पर है। बाजारों की चहल-पहल, देसी उत्पादों की बढ़ती मांग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ने इस बार की होली को खास बना दिया है। महंगाई की हल्की चिंता के बावजूद शहरवासी पूरे उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व का स्वागत करने को तैयार हैं।

Tags: #herbal colours#herbal colours increases#Market Herbal Color
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version