Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

भोपाल में कांग्रेस आज करेगी राजभवन का घेराव,क्या सरकार के खिलाफ एकजुट नजर आएगी कांग्रेस?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 13, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Congress against the government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं। बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर रहती है। ऐसे में दोनों ही दलों ने अपनी रणनीति को धार देना शुरु कर दिया है। इस बीच राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के निलंबन ने कांग्रेस को भड़का दिया है। महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे के साथ ही कांग्रेस ने जीतू पटवारी के निलंबन को भी मुद्दा बना लिया है। सोमवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है। इससे पहले जवाहर चौक पर जनसभा की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजभवन की ओर कूच करेंगे। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भोपाल में जुटना शुरू हो गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में पार्टी प्रदर्शन करने जा रही है।।

विपक्ष में बैठी कांग्रेस सत्ता पाने के लिए छटपटाती नजर आ रही है। जिसके चलते वह बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। लंबे अब अरसे बाद कांग्रेस को ऐसा मौका मिल है। इस प्रदर्शन के साथ कांग्रेस प्रदेश स्तर पर अपनी एकजुटता का भी प्रदर्शन कर सकती है। कांग्रेस कितनी एकजुट है यह आज सोमवार को होने वाले राजभवन घेराव से सामने आ जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि देश में बेहताशा बढ़ती हुई महंगाई से लोग परेशान है। प्रदेश में बेरोजगारी से युवा परेश्याान हैं। कर्ज से किसान तनावग्रस्त हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग ही नहीं अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे निरंतर अत्याचार और बलात्कार-सामूहिक बलात्कार, निर्मम हत्याओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों से लोग परेशान हैं। ऐसे में राजभवन पहुंचकर कांग्रेसी अपनी बात राज्यपाल को सुनाना चाहते हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

एकजुट रहना बड़ी चुनौती

हालांकि विधानसभा चुनाव से से पहले कांग्रेस को एकजुट करना पार्टी नेताओं के लिए आसान नही है। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की भी तैयारी के लिए उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखने की है। ऐसे में सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन इस बात की गवाही भी देगा कि कांग्रेस के अंदर कितनी एकता बाकी है।बता दें राज्य में साल 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की थी। सत्ता पर भी कब्जा जमाया लेकिन पार्टी के अंदर ही हुई टूट के चलते कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

विधायकों के जिम्मे कार्यकर्ताओं के रुकने का इंतजाम

मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाया है। जिनके रहने और ठहरने के साथ भोजन का इंतजाम क्षेत्र के विधायकों को सौंपा है। कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखकर ये निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करें। बता दें कांग्रेस संगठन की ओर से सभी विधायकों, पूर्व विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल समेत तमाम प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों भी भोपाल में भीड़ जमा करने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

झूठ बोलने का काम करती है बीजेपी सरकार-जीतू पटवारी

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और विधायक कुणाल चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केवल जनता से झूठ बोलने का काम किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस की सरकार बनाकर उन्हें आईना दिखाने वाली है। जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी के राज में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर हम प्रदेश की जनता के बीच जा रहे हैं। जिससे यह तय माना जा रहा है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा लाड़ली बहना योजना केवल चुनाव नज़दीक आने पर दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है। सीएम यदि बहनों के सच्चे हितैषी बन रहे हैं तो रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करें।

Post Views: 166
Tags: Congressjeetu patwari suspension caseRaj Bhavan siege
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version