Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Bharat Jodo Yatra:अब घर घर पहुंचेगा यात्रा का संदेश,हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस का नया अभियान

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Bharat Jodo Yatra:अब घर घर पहुंचेगा यात्रा का संदेश,हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस का नया अभियान

Bharat Jodo Yatra Now the message of the journey will reach every house

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच चुकी है। यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में होगा। यात्रा के समापन को कांग्रेस समारोह के रुप में देश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर कांग्रेसी देश भर में घर घर पहुंचेंगे। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी में है। जिसके तहत केन्द्र सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले यात्राा विजयपुर से जम्मू के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ो यात्रा अपने 129वें दिन सोमवार को सुबह सात बजकर 5 मिनट पर विजयपुर से जम्मू के लिए रवाना हुई है।

कश्मीरी पंडितों का दर्द सुनेंगे राहुल

भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने पर आज राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवारों से भेंट करेंगे। उनका दुख दर्द सुनेंगे। बाद में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा। तीन बजे के बाद पीआरआई सदस्यों से भी मिलेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

धमाकों के बाद बढ़ाई सुरक्षा

भारत जोड़ो यात्रा सिद्धड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान में रात्रि विश्राम करेगी। बता दें शनिवार को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके हुए थे। इसके बाद यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ा दी है। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी।

श्रीनगर कांग्रेस मुख्यालय पर फहरायेंगे तिरंगा

7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3970 किलोमीटर की दूरी तय कर 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर राहुल गांधी 30 जनवरी को श्रीनगर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष की ओर से व्यक्त भावनाओं का अनुसरण करते हुए कांग्रेस की सभी प्रदेश समिति, जिला समिति, ब्लॉक कमेटी भी 30 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। सभी कांग्रेस कमेटियां 30 जनवरी को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय या किसी महत्वपूर्ण स्थल पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ ध्वजारोहण करें। बता दें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो लॉन्च कर चुके हैं। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी जारी की और केन्द्र की बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर असफल करार दिया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। राहुल गांधी की ये यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर पहुंचकर संपन्न होनी है। राहुल गांधी की यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर चुकी है। 22 जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में कठुआ जिले के हीरानगर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस यात्रा को अब जम्मू पहुंचना है। यात्रा के जम्मू पहुंचने से पहले शहर के बाहरी इलाके नरवाल में एक के बाद एक बम धमाके हुए थे। इन धमाकों के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने ये भी साफ कहा गया था कि कुछ भी हो जाए भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी।

Post Views: 261
Tags: Bharat Jodo YatramCongress join hands campaignRahul GandhiTour ends on January 30 Jammu and Kashmir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version