Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

bharat jodo yatra:दिग्विजय सिंह ने क्याें कहा खुद को कमलनाथ का राइट हैंड?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 29, 2022
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
bharat jodo yatra:दिग्विजय सिंह ने क्याें कहा खुद को कमलनाथ का राइट हैंड?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उज्जैन पहुंची। शाम को राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है। लेकिन इससे पहले कांग्रेस नेताओं को जोड़े रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ ही BJP नेता अक्सर एमपी में भी कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कई बार सवाल खड़े कर चुके हैं।

गुटबाजी और पार्टी में महत्व न मिलने से ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मपी कांग्रेस में अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही दो मुख्य सर्वेसर्वा नेता हैं। कई बार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच मनमुटाव और खींचतान की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि वे पिछले 42 साल से हमेशा कमलनाथ के राइट हैंड में रहे हैं। आप लोग गलतफहमी में न रहें। वहीं यह सुनकर कमलनाथ ने कहा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस वे और दिग्विजय सिंह अलग से करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हम साथ-साथ हैं

बता दें इससे पहले भी 6 मार्च को भोपाल स्थित राज्य संग्रहालय के सभागार में वरिष्ठ समाजवादी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता रघु ठाकुर की पुस्तक कार्यक्रम में भी में दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि कमलनाथ और उनका साथ 40-42 साल पुराना है। हमें कोई अलग नहीं कर सकता। दिग्विजय सिंह ने तब भी कहा था कि उनके और कमलनाथ के बारे में जानबूझकर भ्रामक बातें की जाती हैं। उन्होंने कहा कि उनका और कमलनाथ का पिछले 40-42 साल का साथ है और यह साथ आगे भी बना रहेगा। हम दोनों को कोई अलग नहीं कर सकता।

छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान कांग्रेस में मचा है घमासान

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना हैए लेकिन इससे पहले कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं को को जोड़े रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। लगातार कांग्रेस छोड़ते नेताओं को लेकर बीजेपी हमले कर रही है। बीजेपी के नेता राहुल को कांग्रेस को ही जोड़ने की सलाह देते नजर आते हैं। जैसे ही राहुल की मध्यप्रदेश में एंट्री हुई वैसे ही अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान में सीएम की कुर्सी का विवाद खुलकर सामने आ गया। हालांकि गहलोत के बयान पर पायलट ने सीधा पलटवार नहीं कियाए लेकिन कांग्रेस डिफेंसिव मोड में आ गई।

राहुल गांधी की यात्रा में साथ पहुंचे बाबा और बघेल

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी और घमासान के बीच मप्र पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कभी सीएम पद के दावेदार रहे मंत्री टीएस सिंहदेव एक साथ में पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने 26 नवंबर को खरगोन जिले के उमरिया चौकी से इंदौर के बलवाड़ा तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। बघेल और टीएस सिंहदेव के अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बडे़ नेता इस यात्रा में शामिल हुए। बता दें छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच खींचतान और विवाद की खबरें अक्सर आती रहती हैं। राजस्थान में उठे विवाद के बाद राहुल की यात्रा में दोनों नेताओं ने साथ आकर छत्तीसगढ़ में सबकुछ ठीक-ठाक होने का संदेश देने की कोशिश की है।

दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार,दोनों में घमासान

दक्षिण भारत से महाराष्ट्र होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मप्र के रास्ते हिंदी भाषी राज्य में प्रवेश किया है। देश भर में सिर्फ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ही कांग्रेस की सरकार है। लेकिन दोनों ही राज्यों में पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। मप्र के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होना हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता ये संदेश देने में जुटे हैं कि पूरी कांग्रेस एकजुट है। मप्र में साल 2018 में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनने से भी बड़े नेता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आशान्वित हैं।

यात्रा मरुभूमि में 4 दिसंबर को करेगी प्रवेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल मप्र में भ्रमण कर रही है। यहां से 4 दिसंबर को आगर मालवा जिले से होते हुए राहुल गांधी राजस्थान में प्रवेश करेंगे। राजस्थान में प्रवेश से पहले राहुल चाहते हैं कि पायलट और गहलोत के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद थम जाए। जिससे यात्रा को राजस्थान में अच्छा रिस्पांस मिले।

Post Views: 494
Tags: Digvijay Singh Kamal Nath's right handfactionalism in MP CongressJyotiraditya Scindiarahul gandhi join india tour
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version