Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

India Jodo Yatra:भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू किया था सफर

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2022
in मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
BHarat Jodo Yatra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का सफर 100 दिन का हो गया है। 16 दिसंबर शुक्रवार को यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है।
100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। राजस्थान में राहुल गांधी की ये पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें वे आगे की यात्रा के मार्ग और अब तक के अनुभव साझा करेंगे।

  • राहुल की पदयात्रा के 100 दिन पूरे
  • 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुआ था सफर
  • 100 दिन में 2800 किलोमीटर का सफर पूरा
  • यात्रा का अब 800 किलोमीटर की यात्रा शेष
  • फिलहाल राजस्थान से गुज़र रही है भारत जोड़ो यात्रा
  • राजस्थान में राहुल गांधी 70 फीसद यात्रा पूरी
  • अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी भारत जोड़ो यात्रा
  • हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर जाएगी यात्रा
  • सफर के दौरान कई जाने-माने लोग हुए यात्रा में शामिल

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी की थी। तब से पिछले 100 दिन में यात्रा 8 राज्य जिसमें में पहुंच चुकी है। जिसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल है। इन राज्यों के 42 जिले में यात्रा अपना 2800 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी है। यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश के बाद अब 8वें राज्य राजस्थान में है। भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही हरियाणा में अपने क़दम बढ़ाती नज़र आएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

यात्रा का राहुल गांधी को कितना मिलेगा सियासी लाभ

राहुल गांधी की क़यादत में चल रही इस यात्रा ने अब तक तक़रीबन 2800 किलोमीटर दूरी का सफ़र तय कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब सिर्फ़ 800 किलोमीटर की यात्रा ही बाक़ी रह गई है। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में नेताओं के अलावा अलग-अलग विभागों से संबंधित लोगों का साथ मिला और लोग उनके साथ क़दम मिलाते नज़र आए। अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस को अपनी ज़मीन मज़बूत करने के लिए इस यात्रा से कुछ सियासी फायदा हासिल होगा। यह तो आने वाला वक़्त ही तय करेगा। कई राज्यों से होते हुए फ़िलहाल राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में हैं और वो क़रीब 3750 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद संभवत: फ़रवरी में कश्मीर पहुंचेंगे जहां यात्रा ख़त्म होगी। राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग हिस्सों के लोग शामिल हो रहे हैं।

2024 पर राहुल की नजर

राहुल गांधी ने पिछले दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए चिंतित नजर नहीं आए। उनका सारा ध्यान 2024 के चुनाव पर केंद्रित है। हालांकि कांग्रेसी नेता कहते हैं कि इस यात्रा का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। कहा जाता है कि आम आदमी पार्टी का इंडिया अगेंस्ट करप्शन या आंध्र प्रदेश में वाईएसआर की यात्रा के बारे में भी यही कहा जाता था कि यह चुनावी यात्रा नहीं है। लेकिन यह सबको पता है कि यह पूरी तरह राजनीतिक यात्रा होती है।

यात्रा में वायरल हुईं राहुल की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

भारत जोड़ो यात्रा की सबसे ज्यादा चर्चित या कहें लोकप्रिय चीज यह है राहुल गांधी की आम लोगों के बीच नई छवि बनी है। वे लोगों से घुल मिल कर उनके साथ बात करते हैं। राहुल गांधी की ऐसे कई वायरल हुई हैं जो दिल को छू लेती है। जिन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उन लोगों ने भी देखा और पसंद किया जो कांग्रेस के समर्थक नहीं रहे हैं। इन तस्वीरों ने नेहरू गांधी परिवार पर जनता से दूर होने के आरोपों को धराशाही करने का काम किया है।

यात्रा से बढ़ता राजनेता में विश्वास

भारत में राजनीतिक यात्राओं के नतीजे हमेशा ही राजनीतिक रूप से अच्छे आए हैं। इस उम्मीद से भले ही यह यात्रा शुरू की गई है लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि ऐसी यात्राएं राजनेता में विश्वास बढ़ाती हैं। नेता अपने जीवन काल में फिर चाहे वह चुनाव हारे या जीते, लेकिन उसकी आत्मशक्ति में अद्भुत निखार होता है। भारत में राजनीतिक लोगों की यात्राएं एक तो भारत की असली समझ को विकसित करने में सहायक होती हैं। दूसरी ये यात्राएं समाज, देश, दुनिया के बीच बनी नेता की छवि का भी रियल टेस्ट हो जाती हैं। अब तक की यात्राएं देखें तो समझ सकते हैं कि नेताओं ने इनके जरिए पॉलिटिकली हाईजंप तो लिया है।

Post Views: 265
Tags: 100 days complete JaipurIndia Jodo YatraRahul GandhiRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version