Thursday, November 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बेल्ट एंड रोड के तहत ऊर्जा क्षेत्र में चीन का निवेश और सहयोग 33.3 खरब युआन के पार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 26, 2026
in मुख्य समाचार
0
बेल्ट एंड रोड के तहत ऊर्जा क्षेत्र में चीन का निवेश और सहयोग 33.3 खरब युआन के पार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

26 नवंबर को पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में बेल्ट एंड रोड; ऊर्जा मंत्रियों की चौथी
बैठक शुरू हुई। ;नवाचार उपलब्धियों को साझा करना, ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देना और सुरक्षित
भविष्य का निर्माण करना; विषय पर आयोजित इस बैठक में कई अहम दस्तावेज जारी किए गए।
बैठक में चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के निदेशक वांग होंगची ने कहा कि पिछले एक दशक में ;बेल्ट
एंड रोड; से जुड़े देशों के बीच ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन-
मध्य एशिया गैस पाइपलाइन के जरिए अब तक करीब 500 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की
आपूर्ति की जा चुकी है। वहीं, लांकांग-मेकोंग नदी क्षेत्र में 110 किलोवोल्ट या उससे अधिक क्षमता
वाले 16 सीमा-पार बिजली नेटवर्क स्थापित किए गए हैं। इनके जरिए कुल बिजली का आदान-प्रदान
80 अरब किलोवाट-घंटे से अधिक हो चुका है।

उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में ;बेल्ट एंड रोड; पहल में भाग लेने वाले देशों में नई ऊर्जा की कुल
स्थापित क्षमता बढ़कर 600 गीगावॉट से अधिक हो गई है, जो इस अवधि में चार गुना वृद्धि को
दर्शाती है। चीन ने 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ हरित ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग किया
है। इसके अलावा, ;बेल्ट एंड रोड; ऊर्जा साझेदारी में सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इस
सहयोग नेटवर्क से करीब 300 चीनी और विदेशी कंपनियां भी जुड़ी हैं।

Related posts

चीन के शनचन में व्यापार और नवाचार की नई मिसाल, ताइवान के उद्यमों को मुख्य भूमि में निवेश का न्योता

चीन के शनचन में व्यापार और नवाचार की नई मिसाल, ताइवान के उद्यमों को मुख्य भूमि में निवेश का न्योता

November 26, 2026
MP के छात्रावासों में गूंजेगी टंट्या मामा की शौर्य गाथा… मोहन सरकार बताएगी नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के बलिदान की  कहानियां

MP के छात्रावासों में गूंजेगी टंट्या मामा की शौर्य गाथा… मोहन सरकार बताएगी नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के बलिदान की कहानियां

November 26, 2026

संबंधित अनुसंधान संस्थानों के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के अंत तक ;बेल्ट एंड रोड; के तहत ऊर्जा
क्षेत्र में कुल निवेश और इंजीनियरिंग निर्माण सहयोग की राशि 33.3 खरब युआन से अधिक हो गई
थी।

इस बैठक के दौरान बेल्ट एंड रोड; ऊर्जा साझेदारी परिषद की औपचारिक स्थापना भी की गई और
उसकी पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें शामिल सभी पक्षों ने ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, ऊर्जा
परिवर्तन को गति देने, सीमा-पार बिजली ग्रिड के संपर्क को मजबूत करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता
तथा ऊर्जा क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने साझा प्रतिबद्धताओं को ठोस
विकास कार्यों में बदलने की अपील की, ताकि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले और आम लोगों
के जीवन में सुधार हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #BeltAndRoad #China #EnergyCooperation #RenewableEnergy #EnergySecurity #GreenEnergy #Qingdao
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version