Sunday, August 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पेइचिंग में द्वितीय विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स का उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
August 23, 2026
in मुख्य समाचार
0
पेइचिंग में द्वितीय विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स का उद्घाटन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पेइचिंग नगर जन सरकार, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी), विश्व रोबोट सहयोग संगठन और
एशिया-प्रशांत रोबोट विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित द्वितीय विश्व
ह्यूमनॉइड रोबोट प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 अगस्त की शाम चीन की राजधानी पेइचिंग के
राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग ओवल में हुआ, जिसे "आइस रिबन" के नाम से भी जाना जाता है। अगले पांच
दिनों तक छह महाद्वीपों के 16 देशों की 666 टीमें और 2,056 रोबोट 51 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
"भविष्य की ओर बुद्धिमान प्रतिस्पर्धा" विषय पर आधारित उद्घाटन समारोह का आयोजन और
संचालन चाइना मीडिया ग्रुप ने किया। "विचार, कला और प्रौद्योगिकी" के मेल की अभिनव
अवधारणा के तहत 1,000 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोटों ने मानवाकार रोबोटिक्स के क्षेत्र में दुनिया
की अत्याधुनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। इस दौरान रोबोटों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को
खासा आकर्षित किया।

समारोह में सबसे पहले 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद की प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया गया,
जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। पिछले वर्ष आयोजित पहले विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स की तुलना
में इस बार दौड़ और ऊंची कूद में रोबोटों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। दोनों स्पर्धाओं में रोबोटों ने
गति और ऊंचाई के मामले में मनुष्य की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया।

Related posts

BRICS Sports Ministers meeting

विशाखापट्टनम में BRICS खेल मंत्रियों की बैठक…खेलों के जरिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

August 23, 2026
Women freedom in the Manusmriti context and reality of Rahul Gandhi statement

मनुस्मृति में महिलाओं की स्वतंत्रता: राहुल गांधी के बयान का संदर्भ और सच्चाई…जानें क्या है मनुस्मृति

August 23, 2026

इसके अलावा, उद्घाटन समारोह की प्रस्तावना के दौरान 36 ह्यूमनॉइड रोबोटों ने अपनी मानव
जैसी पांच उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए पवन वाद्य यंत्र, पियानो और मारिम्बा जैसे वाद्य यंत्र
कुशलता से बजाए। उन्होंने लाइव कलाकारों के साथ मिलकर सुंदर धुनें पेश कीं। वहीं, 80 T2
ह्यूमनॉइड रोबोटों ने स्वायत्त रूप से अपनी संरचना बदलते हुए विश्व रोबोट गेम्स का प्रतीक चिन्ह
बनाया। इसके बाद उन्होंने खुद को टेनिस गेंद, फुटबॉल और पिंग-पोंग गेंदों के आकार में बदलकर
सटीक झुंड नियंत्रण तकनीक का प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि ये खेल पांच दिनों तक चले और इनमें प्रतिस्पर्धी तथा परिदृश्य आधारित
प्रतियोगिताओं समेत 51 स्पर्धाएं शामिल थीं। आयोजन में चीन, अमेरिका, जर्मनी, जापान और
ब्राजील समेत 16 देशों की 666 टीमों और 2,056 रोबोटों ने हिस्सा लिया। पिछले खेलों की तुलना में
इस बार टीमों की संख्या में 138 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि रोबोटों की संख्या चार गुना हो गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #HumanoidRobot #RobotGames #Beijing #China #Robotics #AI #Technology #WorldRobotGames
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version