Friday, October 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

today weather: मानसून की एंट्री से पहले कई हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें आज कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

DigitalDesk by DigitalDesk
May 23, 2025
in स्पेशल
0
Before the entry of monsoon the weather became pleasant due to rain in many parts
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मॉनसून की एंट्री से पहले कई हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें आज कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के दौरान देश के उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भी मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि आज शु्क्रवार को दिल्ली एनसीआर में तेज धूप निकलेगी तो वहीं यूपी, बिहार और राजस्थान के अतिरिक्त अन्य राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार, 23 मई 2025 को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में विविधता देखने को मिलेगी। पेश है प्रमुख शहरों और राज्यों का मौसम पूर्वानुमान।

Related posts

Neerja in 1986 Smit Machar in 2026 when humanity is in danger it is an Indian who steps forward

1986 में नीरजा, 2026 में स्मित मच्छार…जब इंसानियत खतरे में हो तो भारतीय ही आगे आता है…

October 1, 2026
Diwali 2026

दिवाली कब? धनतेरस से भाई दूज तक पूरा कैलेंडर…8 नवंबर को दीपावली और लक्ष्मी पूजा होगी

October 1, 2026
  • दिल्ली-यूपी में बदला रहेगा मौसम का मिजाज
  • पंजाब में जारी किया हीट वेव का येलो अलर्ट
  • राजस्थान में कहीं तापमान पहुंचा 47 डिग्री, तो​ कहीं आंधी बारिश

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों यकायक मौसम का बदला रुख जमकर तबाही मचा रहा है। भीषण आंधी के बीच तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस दौरान सैकड़ों पेड़ के साथ बिजली के खंभे धराशायी हो गए। कच्चे मकानों की दीवारें भरभरा कर ढह गईं तो छत पर लगे टीन शेड उड़ गए। देश के कई स्थानों पर रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं।

मुंबई, महाराष्ट्र– तापमान  उच्चतम 30°C, न्यूनतम 27°C
आज का मौसम: बादलों वाला, कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना

विशेष सूचना: मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। क्योंकि मानसून केरल में जल्दी पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर–तापमान: उच्चतम 39-41°C, न्यूनतम 27-29°C
आज का मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव
विशेष सूचना: दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश (लखनऊ और कानपुर)
तापमान– लखनऊ में उच्चतम 42°C, कानपुर में 39.7°C

आज का मौसम: भीषण गर्मी बनी रहेगी, 23 मई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना

विशेष सूचना: कानपुर और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में ‘नौतपा’ के कारण तीव्र गर्मी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश
आज का मौसम: कांगड़ा, कुल्लू, मंडी,चंबा, शिमला और सिरमौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार गिरने की संभावना है।

विशेष सूचना: 21 से 23 मई के बीच मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

गुजरात
आज का मौसम: आज 23 से 25 मई के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी असामयिक बारिश की संभावना है।

विशेष सूचना: अरब सागर में कम दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

वहीं तटव​र्तीय केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तिरुवनंतपुरम में मौसम केल्द्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 24 से 28 मई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी 24 घंटे में 7-11 सेमी से लेकर बहुत भारी 24 घंटे में करीब 12-20 सेमी बारिश होने आशंका जताई गई है। वहीं आज 23 मई शुक्रवार को केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी 24 घंटे में 7-11 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसी तरह से अगले दिन शनिवार 24 मई को कन्नूर और कासरगोड जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश 24 घंटे में करीब 7-11 सेमी से लेकर बहुत भारी बारिश 24 घंटे में 12-20 सेमी की नारंगी चेतावनी जारी की गई है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Before the arrival of monsoon#weather report
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version