Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

बलौदाबाजार में भीषण हादसा,एक ही परिवार के 11 लोग की मौत,सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

DigitalDesk by DigitalDesk
February 24, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, रायपुर, शहर और राज्य
0
Balodabazar horrific accident
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 ज्‍यादा लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के परिजनों को मदद के निर्देश भी दिए हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मृतकों में चार बच्चे भी शामिल

बलौदाबाजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार होने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और पारिवारिक कार्यक्रम में खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि अर्जुनी से भाटापारा की ओर आते समय DPWS स्कूल खमरिया के पास ये भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक कार्य में खिलोरा से अर्जुनी साहू परिवार आए हुए थे। वहीं ट्रक और पिकअप की टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गम्भीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए बलौदा बाजार जिला अस्पताल भेजा गया है।  गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इजाल के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बलौदाबाजार एसडीओपी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

वाहन में सवार थे 25 से 30 लोग

जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये। सिमगा ब्लाक के खिलोरा ग्राम निवासी साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाटापारा-बलौदाबाजार के बीच अर्जुनी गांव आया हुआ था। जहां से लौटते समय डीआई वाहन में लगभग 25 से 30 लोग खिलोरा के लिए निकले थे। तभी खमरिया में स्थित DPWS स्कूल के पास सामने से आती ट्रक से उनका वाहन टकरा गया।

Post Views: 250
Tags: 11 killedaccidentBalodabazartruck pickup collision
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version