उत्तराखंड में मुख्य रूप से हेलीकॉप्टर हादसों का इतिहास रहा है। जिसमें अभ्यास कैंप, सेना अभियान के साथ ही चारधाम यात्रा दौरान हुईं दुर्घटनाएं शामिल भी हैं। यहां खराब मौसम, उच्च ऊँचाई, भीड़भाड़ भरे रूट के साथ ही पर्याप्त तकनीकी ऑडिट की कमी के चलते दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। वर्तमान में तमाम दुर्घटनाओं और DGCA की सुरक्षा चेतावनी के चलते हेलीकॉप्टर उड़ानों की नियमित निगरानी हो रही है, लेकिन हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों हुए एक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई थी और अब गौरीकुंड के जंगल में एक हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया।, जिसमें पायलट सहित 7 यात्रियों की मौत हो गई।
देवभूमि उत्तराखंड में बड़ा हादसा…
केदारनाथ में गौरीकुंड के जंगल में हेलिकॉप्टर क्रैश
हादसे में पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत
गुजरात के अहमदाबाद के बाद उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा हुआ है। यहां देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ में गौरीकुंड के जंगलों में एक हेलिकॉप्टर क्रेस हो गया। जिसमें पायलट सहित 7 यात्रियों के मारे जाने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह करीब 05:17 बजे आर्यन कंपनी के इस हेलिकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं और पायलट के साथ केदारनाथ हेलीपैड से उड़ान भरी थी। गुप्तकाशी के लिए हेलिकॉप्टर ने टेकऑफ किया था। इस बीच रास्ते में मौसम के खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने की गई इसके चलते हेलिकाप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि इस हवाई हादसे में पायलट समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई है। जिनकी पहचान पायलट राजवीर, यात्री विक्रम रावत, तृष्टि सिंह, विनोद, राजकुमार, श्रद्धा और राशि उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है।
दर्शन के बाद केदारनाथ धाम से लौट रहे थे यात्री
केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला यह हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का था। जो गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया। इस हेलिकॉप्टर में पायलट के साथ ही 7 यात्री सवार थे। जिसमें दस साल की एक बच्ची भी शामिल थी। इस हवाई हादसे में सभी की मौत हो गई। बताया जाता है कि केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर हेलिकॉप्टर वापस गुप्तकाशी लौट रहा था।
मृतकों के नाम
1 राजवीर-पायलट
2 विक्रम रावत, बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3 विनोद, उत्तर प्रदेश
4 तृष्टि सिंह, उत्तर प्रदेश
5 राजकुमार, महाराष्ट्र
6 श्रद्धा (35),महाराष्ट्र
7 काशी बालिका, 10 महाराष्ट्र
केदारनाथ क्षेत्र में अब तक हुए निजी और वाणिज्यिक हेलीकॉप्टर हादसे
अप्रैल 2018 – केदारनाथ हेलीपैड पर IAF का Mi‑17 हेलीकॉप्टर ग्रिडर से टकरा गया था। जिसमें आग लगी और एक व्यक्ति की मौत, पायलट एवं अन्य घायल
अक्टूबर 2022 में निजी हेलीकॉप्टर की विंग से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत। उस ही माह में अतिरिक्त क्रैश और नैविगेशन ख़राबियों की रिपोर्ट जारी हुई थी।
पिछले दिनों हुईं हवाई दुर्घटनाएं 2024–2025
21 अगस्त 2019 – उत्तरकाशी जिले में राहत सामग्री लेकर जा रहे निजी हेलीकॉप्टर केबल में फंसकर क्रैश, 3 की मौत
17 मई 2025 – AIIMS ऋषिकेश का एयर एम्बुलेंस Sanjeevani tail‑strike क्रैश‑लैंड हुआ, 3 लोग सुरक्षित रहे
8 मई 2025 – गंगोत्री के निकट निजी हेलीकॉप्टर क्रैश, खराब मौसम में 6 लोगों की मौत
12 मई 2025 – बद्रीनाथ हेलिपैड पर रोटर ब्लेड का वाहन से टकराव, बड़ा हादसा टला
7 जून 2025 – निजी हेलीकॉप्टर का क्रैश‑लैंडिंग, यात्रियों को कोई क्षति नहीं
11 जून 2025 – DGCA ने चारधाम रूट पर हेलीकॉप्टर उड़ानों को आधा कर दिया कड़े सुरक्षा मानकों के कारण
लगभग पिछले हफ्ते – उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हादसा, कम से कम 5 लोगों की जान गई, 2 गंभीर घायल
15 जून 2025 – केदारनाथ‑गौरिकुंड मार्ग पर यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत
वर्ष स्थान विमान/हेलिकॉप्टर परिणाम
1961 रिमखिम पोस्ट Douglas C‑47 कोई मौत नहीं, विमान क्षतिग्रस्त
2013 गोरिकुंड–रामबड़ा IAF Mi‑17 V5 20 कर्मियों की मौत
अप्रैल 2018 केदारनाथ हेलीपैड IAF Mi‑17 1 व्यक्ति की मौत, कई घायल
अक्टूबर 2022 केदारनाथ निजी हेलीकॉप्टर्स विंग/ब्रेड से मौत – सड़क हादसे
अगस्त 2019 उत्तरकाशी निजी राहत हेलीकॉप्टर 3 की मौत
मई–जून 2025 गंगोत्री, बद्रीनाथ, चारधाम रूट निजी + सरकारी हेलिकॉप्टर्स 6, 7 मौत + दुर्घटना – DGCA मॉनीटरिंग
15 जून 2025 केदारनाथ–गौरिकुंड निजी यात्रियों वाला हेलिकॉप्टर 7 मौत





