Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच बयानबाजी,बाबा महाकाल से मांगी दोनों ने ये मुराद!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Baba Mahakal Digvijay Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा चुनाव से पहले आमने-सामने आ गए हैं। दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दरअसल महाकाल की नगरी उज्जैन में पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में अगर एक और ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो वह क्या करेंगे। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा ‘हे महाकाल! ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा दूसरा नेता कांग्रेस में पैदा न हो।

  • बाबा महाकाल से दिग्विजय सिंह ने मांगी मुराद
  • ‘हे महाकाल, कांग्रेस में पैदा न हो फिर कोई सिंधिया’
  • ‘महाराजा को बीजेपी के हाथों बेच दिया’
  • ‘कांग्रेस के गरीब विधायकों को भी दिया था ऑफर’
  • सिंधिया ने किया दिग्विजय सिंह पर पलटवार
  • ट्वीट में सिंधिया ने कहा कि हे भगवान महाकाल!
  • ‘दिग्विजय जैसे देशद्रोही को फिर से भारत में न देना जन्म’

बिक गए थे सिंधिया और उनके समर्थक

दिग्विजय सिंह ने कहा जब कमलनाथ सरकार गिराई गई तो महाराजा को बीजेपी के हाथों बेच दिया गया। बीजेपी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के गरीब विधायकों को 25-50 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन वो बिक नहीं पाए। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायक बिक गए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सिंधिया ने कहा दिग्विजय को देश द्रोही

वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए उन्हें देशद्रोही और मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाला करार दिया। सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा कि हे भगवान महाकाल! कृपया, दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही और मध्य प्रदेश को बर्बाद करने वाले को भारत में दोबारा जन्म नहीं लेना चाहिए।

पुरानी है दोनों के बीच वर्चस्व की जंग

दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच की ये लड़ाई कोई नई नहीं है। सिंधिया और दिग्विजय सिंह के शाही परिवारों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पिछले कई साल से चली आ रही है। समय बदला तो वर्चस्व की यह लड़ाई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में बदल गई। साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ के बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिससे कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इसके बाद से ही दिग्विजय सिंह और सिंधिया दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं।

महाकाल हैं सत्य के साक्षी

दिग्विजय सिंह और सिंधिया की सियासी जंग में अब पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की भी एंट्री हो गई है। पटवारी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा- हे महाकाल, आप सत्य के साक्षी हैं, लोभियों ने लोकतंत्र की हत्या की थी। अब देखिए ये भी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे ये सच्चे और सच्चे हैं।

सिंधिया समर्थक सिलावट ने दिया जवाब

वहीं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बयान पर सिंधिया के समर्थक भी मैदान में आ गए हैं। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ट्वीट कर लिखा- हे महाकाल! पूर्व सीएम के बयान पर सिंधिया के समर्थकों ने भी प्रतिक्रिया दी है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्वीट कर लिखा- हे महाकाल! दिग्गी राजा जैसे तत्व को सूक्ष्म रूप में भी ब्रह्मांड में कहीं भी जन्म नहीं लेना चाहिए। धर्म, समाज, देश, मानवता की रक्षा करो, हे राजाधिराज! इधर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा- हे तीनों लोकों के स्वामी महाकाल प्रभु! दिग्विजय सिंह जी जैसे व्यक्ति को जिन्होंने कांग्रेस को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया। मेरी महाकाल प्रभु से यही कामना है कि दिग्विजय सिंह अगले जन्म में पाकिस्तान में पैदा हों।

Post Views: 277
Tags: Assembly ElectionBaba MahakalDigvijay SinghJyotiraditya Scindiarhetoric
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version