Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी का संदेश….वे भावुक हैं और भाव विह्वल हैं

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Ayodhya 22 January Ram Mandir Pran Pratishtha Program Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक दल के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे बीजेपी और आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम बताते हुए खुद को इससे अलग कर लिया है। इसके साथ ही राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के न्योते पर राजनीतिक जुबानी जंग भी जारी है।

  • 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
  • सोशल मीडिया पर पीएम ने साझा किया ऑडियो संदेश
  • पीएम ने कहा यह मेरा सौभाग्य है
  • ‘पुण्य अवसर का साक्षी बनने का अवसर’
  • नजर आ रहा है प्रभु श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण

इस बीच पीएम मोदी ने इसके लिए 12 जनवरी को 11 दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ कर दिये हैं। 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की शुरुआत की घोषणा करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऑडियो संदेश साझा किया है। जिसमें पीएम मोदी ने राम लला के अभिषेक को देखने और इस भव्य कार्यक्रम के दौरान सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देने के लिए आभार जताया है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है कि अयोध्या में राम लला के अभिषेक के लिए केवल 11 दिन शेष हैं। वे इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनकर अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। भगवान श्री राम ने उन्हें अभिषेक के दौरान सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्रदान किया है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

सियावर रामचंद्र की जय…प्यारे देशवासियों राम-राम

प्रधानमंत्री मोदी ने सोेशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर अपने यूट्यूब चैनल की लिंक शेयर की जिसमें पीएम ने ऑडियो संदेश दिया है। पीएम ने इसकी शुरुआत में सभी से कहा सियावर रामचंद्र की जय मेरे प्यारे देशवासियों… राम राम! पीएम ने कहा जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही यथार्थ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतवासियों के लिए ही नहीं दुनियाभर में फैले रामभक्तों के लिए भी ऐसा ही पवित्र अवसर है। हर ओर प्रभु श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण नजर आ रहा है। चारों दिशाओं में राम नाम की धुन और राम भजनों की अद्भुत सौंदर्य माधुरी सुनाई दे रही है। हर किसी को इंतजार है अब 22 जनवरी का। 22 जनवरी के दिन आने वाले ऐतिहासिक पवित्र पल का।

भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना बहुत चुनौतीपूर्ण

प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस समय अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसके बाद भी उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले ऑडियो संदेश जारी करते हुए लोगों का आशीर्वाद मांगा और 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की शुरुआत किये जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भावुक हैं, भाव विह्वल हैं। वे पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहे हैं। वे एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहे हैं। ऐसे में वे चाहते हुए भी इसकी व्यापकता और गहनता को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। पीएम ने लिखा आप भी भली भांति उनकी स्थिति को समझ सकते हैं। साथियों ये सौभाग्य है कि वे 11 दिन के अपने अनुष्ठान का आरंभ वे नासिक धाम पंचवटी से कर रहे हैं। नासिक धाम पंचवटी, वो पावन धरा है। जहां पर प्रभु श्रीराम ने लंबा वक्त बिताया था। पीएम ने लिखा आज यह उनके लिए एक सुखद संयोग ये भी है कि आज ही स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भी है। स्वामी विवेकानंद जी ने हजारों सालों से आक्रांतित भारत की आत्मा को झकझोरने का काम किया था। आज वहीं आत्मविश्वास अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में भारत की पहचान बनकर सबके सामने है।

Post Views: 550
Tags: 22 JanuaryAirbase Prime Minister Narendra Modi laid the foundation stone of Banaskantha airbase in Gujarat. 52 stations of air forceayodhyaPran Pratishtha ProgramRam Mandir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version