Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अतीक ने बेटे असद को बचाने के लिए चले हैराने करने वाले कई दांव

बेटे को न्यायालय में निर्दोष सावित करना चाहता था अतीक

DigitalDesk by DigitalDesk
April 14, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
अतीक ने बेटे असद को बचाने के लिए चले हैराने करने वाले कई दांव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अतीक ने बेटे असद को बचाने के लिए चले हैराने करने वाले कई दांव

कोई कितना ही बड़ा डॉन या माफिया क्यों न हो,लेकिन जिगर का टुकड़ा कहा जाने वाला बेटा उसे भी प्यारा होता है। वो भी चाहता है कि उसका बेटा सुरक्षित रहे। यही कारण है कि माफिया अतीक अहमद ने अपने बेटे असद को बचाने के लिए एक नहीं कई दांव चले। इसके बाद भी कानूनी हाथ उसके गिरबान तक पहुंच ही गए। जिसका परिणाम ये हुआ कि असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पास बड़ागांव में ढेर कर दिया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Lucknow-Kanpur Expressway

यूपी को मिलेगी हाईवे और एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात…प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

June 5, 2026

– असद और शूटर गुलाम ने नहीं छोड़ा एक दूसरे का साथ

– इधर असद गोलियां दाग रहा था उधर कोई और उसके एटीएम से शॉपिंग कर रहा था

– फायनेंशिल मदद करने वाले भी पुलिस की गिरफ्त में

– बचाव के लिए बनाया गया था पूरा रोडमैप

– पुराने रिश्तों को बनाया था सहारा

बेटे को न्यायालय में निर्दोष सावित करना चाहता था अतीक

जेल में बंद अतीक ने अपने बेटे को कानूनी शिकंजे के बचाने के लिए कई दांव पेंच चले थे। जिसके

चलते उसने असद का एटीएम और मोबाइल किसी और को सुपुर्द करवा दिए थे। ताकि न्यायालय में साबित किया सके कि उसका बेटा उमेश पाल की हत्याकांड में शामिल नहीं था। वजह यह थी कि जब असद प्रयागराज में उमेश पाल पर गोलियां दाग रहा था तब असद का एटीएम और मोबाइल लखनऊ में

कोई और ऑपरेट कर रहा था। ऐसे में यदि असद पकड़ा जाता तो प्रमाण के तौर पर मोबाइल और एटीएम के सहारे यह साबित करने की कोशिश होती कि असद घटना के वक्त लखनऊ में मौजूद था। मीडया रिपोर्ट के  मुताबिक असद के मोबाइल से यूपीआई पेमेंट किए जा रहे थे तो कभी शॉपिंग के दौरान उसी से ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा था। साथ ही कई बार एटीएम से पैसे भी निकाले गए। बता दें इसके पहले अतीक के एटीएम और मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे उसके मित्र को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

असद को बचाने के लिए बनाया था रोडमैप

असद को बचाने के लिए माफिया अतीक ने पूरा रोडमैप तैयार किया था। जिसके तहत अतीक ने अपने पुराने रिश्तों को भुनाना शुरु कर दिया था। असद की फरारी के दौरान कहां से फायनेंशिल मदद मिलेगी और कौन सहयोग करेगा? ऐसी तमाम तैयारियां की गईं थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली तक में मददगारों की फेहरिश्त तैयार की गई थी। असद की मदद के लिए लगाई गईं पूरी टीम प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग करने में जुटी हुईं थीं। बताया जा रहा है कि फरारी के दौरान असद ने कई शहरों में शरण ली और दिल्ली में लगभग एक पखवाड़े तक असद ने ढेरा डाले रखा। इस दौरान लगातार मोबाइल और सिम भी बदलता रहा। ताकि लोकेशन की जानकारी न मिल सके। जैसे ही असद को एसटीएफ के आने की जानकारी मिली उसने तत्काल अपनी लोकेशन बदलना शुरु कर दिया। दिल्ली से लेकर मेरठ तक जितने लोगों ने असद की मदद की थी एसटीएफ ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

पहली बार अतीक के परिवार के सदस्य का एनकांउंटर

अतीक और उसके परिवार का अतंक कई सालों तक चलता रहा। ये पहला मौका है जब कानून से खेलने वाले अतीक के परिवार के किसी सदस्य का एनकाउंटर हुआ है। परिवार का एक भी सदस्य ऐसा नहीं है जिस पर आपराधिक मामले दर्ज न हों। कभी समाजवादी पार्टी के बेहद करीबी रहे अतीक को कहीं न कहीं राजनैतिक संरक्षण मिलता रहा है। पुलिस भी अतीक के नाम से भयभीत थी।

असद बदल रहा था ठिकाने

उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार हुए असद और दूसरा शूटर गुलाम हसन एक साथ ही फरारी काटते रहे। इस दौरान उन्हांने लगातार ठिकाने बदले। असद और गुलाम जहां भी जा रहे थे दोनों साथ ही थे। और अंतिम समय में भी साथ ही रहे। बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम और एक अन्य शूटर कानपुर के बाद अन्य शहरों के लिए रवाना हो गए। जबकि असद और गुलाम ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। इसके बाद झांसी में दोनों को एसटीएफ ने एक साथ ढेर कर दिया।

Post Views: 380
Tags: Atiq Ahmed
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version