Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अतीक अशरफ हत्याकांड,लवलेश के माता पिता ने ऐसा क्या कहा कि पुलिस भी सकते में आ गई

DigitalDesk by DigitalDesk
April 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
atiq ashraf murder case
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज में डॉन माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपियों से लगातार पूछताछ हो रही है। उनके बारे में पूरी जानकारी खंगाली जा रही है। जांच टीम लगातार उसके संपर्क और पिछला रिकॉर्ड तलाश रही है। आरोपियों के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। उनके मित्रों और उन्हे जानने वालों से पूछताछ के बीच एक आरोपी लवलेश के माता पिता से पूछताछ हुई है। ऐसे में लवलेश के माता और पिता के बयानों में काफी विरोधाभास है।जिसके कारण पुलिस भी सकते आ गई।

  • लवलेश के बारे में हकीकत जानने में जुटी पुलिस
  • परोपकारी या नशेड़ी सच आएगा सामने
  • एक सप्ताह पहले ही घर पहुंचा था लवलेश
  • हत्या के पीछे के कारणों को खंगाले जा रहे हैं
  • जल्द होगा पूरे मामले का पर्दाफाश

बीते रोज प्रयागराज में तीन युवकों ने डॉन माफिया अतीक अहमद और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे अतीक और अशरफ को मौत हो गई। इसका वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया से बात करते वक्त हुई इस घटना के बाद तीनों युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। जिनके बारे में जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही है। इन्ही में से एक आरोपी बांधा का लवलेश तिवारी है। लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी ने मीडिया को दिए बयान में साफ साफ कहा कि लवलेश आपराधिक किस्म का है और उसे नशा करने की आदत है। जबकि इधर पुलिस का कहना है कि एक मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है। इसके ठीक उलट लवलेश का मां आशा तिवारी ने एक नया बयान देकर पूरे मामले को ही पलट दिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

धार्मिक और परोपकारी है लवलेश

लवलेश की मां आशा तिवारी का कहना है कि लवलेश धार्मिक लड़का है। वो मंदिर जाता था और संकटमोचन को मानता था। आशा का कहना है कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरा बेटा धार्मिक स्वाभाव का होने के बाद भी इस तरह का काम कैसे कर सकता है। रो रोकर तड़प रही मां आशा बार बार यही दोहरा रही है कि उनका बेटा किसी की हत्या क्यों करेगा! वो तो हमेशा ही दूसरों की मदद करता था लोग उसे परोपकारी की नजर से देखते थे। फिर ये सब कैसे हो गया। उनका कहना है कि जो लड़का संकटमोचन की भक्ति करता हो और धार्मिक भजन गाता हो और मंडली वाले उसे बुलाकर घर से ले जाते थे,उसमें इतना बड़ा बदलाव कहां से हो गया। जब यह पूछा गया कि आपकी मुलाकात लवलेश से कब से नहीं हुई। इस पर उनका कहना था कि करीब एक सप्ताह से मुलाकात नहीं हुई और मोबाइल बंद आता था,इसलिए कोई बात भी नहीं हो पाई।

बड़ा माफिया बनने की चाहत ने बना दिया शूटर

लवलेश इंटर कर चुका है। थोड़ा बहुत काम भी करता था,लेकिन बड़ा माफिया बनने के सपने देख रहा था।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। आपको बता दें कि पुलिस अतीक और अशरफ की हत्या के आरोप में दो और युवकों को गिरफतार किया था जिसमें हमीरपुर का सनी और कासगंज का अरुण शामिल है।

Post Views: 201
Tags: atiq ashraf murder caseloveleshpolice
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version