Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

इस कब्रिस्तान में दफनाए जाएंगे अतीक और अशरफ के शव,खोदी जा रही कब्र,शाइस्ता कर सकती है सरेंडर

DigitalDesk by DigitalDesk
April 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Ateeq and Ashraf Cemetery
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गैंगस्टर से बाहुबली नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का ये सफर खत्म हो चुका है। दोनों की शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को कसारी मसारी के कब्रिस्तान में उस जगह पर ही दफन किया जाएगा। जहां एक दिन पहले अतीक के बेटे असद को दफनाया गया है। इसकी तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन सरेंडर कर सकती है, साथ ही वह अतीक अशरफ के जनाने में भी शामिल होने की कोशिश कर सकती है।

  • कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा दफन
  • कब्रिस्तान अतीक अहमद और अशरफ
  • खोदी जा रही दोनों के लिए कब्र
  • शाम को किया जाएगा दोनों को दफन

शाइस्ता कर सकती है सरेंडर

अतीक अशरफ की हत्या के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता  शाइस्ता परवीन के आत्मसमर्पण करने की चर्चा जोरों पर है। अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बताया शाइस्ता कभी भी सरेंडर कर सकती हैं। ऐसे में शाइस्ता के सामने आने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जाता है कि शाइस्ता परवीन दोपहर के आसपास सामने आ सकती है। शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित है। वहीं शाइस्ता अपने पति अतीक के जनाजे में भी शामिल होने की कोशिश कर सकती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कसारी मसारी में बढ़ सक्रियता

अतीक अहमद और अशरफ के शवों का पांच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जिसके बाद दोनों के शवों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कसरी मसरी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। बता दें अतीक की हत्या के बाद उसके पुश्तैनी घर चकिया इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। चारों तरफ पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं।

किसने मारी अतीक के सिर में गोली!

बता दें ये हमला तब किया गया जब पुलिस अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल लेकर लाई थी। इस बीच मीडिया के वेश में आए तीन हमलावर युवकों ने अतीक और अशरफ के बहुत नजदीक पहुंचकर गोली मारी। बता दें तीनों ने गले में मीडिया के आई कार्ड लगा रखे थे। जिससे वो अतीक और अशरफ के करीब पहुंचने में कामयाब हो गए। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की वारदात को मीडिया के कैमरों के सामने अंजाम दिया गया था। जिसे लाइव मर्डर भी कहा जा सकता है। क्योंकि वारदात के समय मीडियाकर्मी अतीक और अशरफ की बाइट ले र​हे थे। इस बीच अतीक के सिर में गोली मारी गई। इसके बाद हड़कप मच गया, और इसका लाभ उठाते हुए तीनों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दी।​ जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Post Views: 159
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version