Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

चुनाव से पहले भोपाल में एमआरएम का ट्रेनिंग कैंप, क्या मुस्लिम वोटर्स को साधने में सफल होगा संघ ?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 27, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Muslim National Forum
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुस्लिम वोट को साधने के लिए बीजेपी की तरफ से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मोर्चा संभाल लिया है। राष्ट्रवाद और देशप्रेम के जरिये मुस्लिम मतदाताओं में पैठ बढ़ाने की मंशा से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भोपाल में मुसलमान युवाओं की ट्रेनिंग का बड़ा कैंप आयोजित करने जा रहा है। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यानी एमआरएम कीओर से 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान’ की थीम के साथ अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। एमआरएम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा संगठन है।

  • आरएसएस से जुड़ा संगठन है मुस्लिम मंच राष्ट्रीय
  • संघ के इंद्रेश कुमार हैं मंच के प्रमुख संरक्षक
  • मंच से जुड़े हैं देश में सवा लाख मुस्लिम कार्यकर्ता
  • मप्र में मंच से जुड़े 5 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता
  • मुस्लिम युवाओं को राष्ट्रवाद से जोड़ता है मंच
  • भोपाल में चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर

आरएसएस की मुस्लिम शाखा यानी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस शिविर में क्या होगा। इसका मकसद क्या है इसके साथ ही प्रदेश मुस्लिम मंच की एंट्री के अब सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अब मध्यप्रदेश के सियासी ग्राउंड में अपनी पारी की शुरुआत कर रहा है। मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी होने से बचाकर राष्ट्रवादी बनाने के लिए मंच भोपाल में ट्रेनिंग कैंप लगा रहा है। भोपाल के पीपुल्स कैंपस में 9 से 11 जून तक ट्रेनिंग होगी। जिसमें मुस्लिम युवाओं को राष्ट्रवाद, समान नागरिक संहिता, एक देश एक ध्वज एक कानून और कट्टरपंथ भारत के लिए खतरा जैसे जैसे विषयों पर उद्बोधन के जरिये राष्ट्रवाद से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

इंद्रेश कुमार और मुस्लिम मौलाना उलेमा देंगे संबोधन

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और एमआरएम मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही देशभर से जाने माने मुस्लिम मौलाना, उलेमा, और मुस्लिम स्कॉलर के साथ कार्यक्रम में संघ के कई बड़े नेता उद्बोधन देंगे। भले ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता भोपाल में होने वाले इस आयोजन को पूरी तरह से गैर राजनीतिक बता रहे हों लेकिन कांग्रेस बीजेपी पर मुस्लिम मंच के इस्तेमाल और मुस्लिम युवाओं को बरगलाने के आरोप लगा रही है। वहीं बीजेपी का कहना है यदि मुस्लिम युवा देशभक्त बनते हैं तो इसमें बुराई क्या है।

मुस्लिम इलाकों में जागरूकता अभियान

बता दें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रवादी मुस्लिमों का संगठन माना जाता है। यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का संगठन है। इसे विश्व का सबसे अच्छा संगठन होने का गौरव हासिल है। 2002 में गठित इस संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अफजल हैं। वहीं मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस कार्यक्रम के पहले मुस्लिम इलाकों में जागरूकता अभियान भी चलाएगा। सच्चा मुसलमान, अच्छा नागरिक के स्लोगन के साथ मंच मुस्लिम इलाकों में पैठ बढ़ा रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर भी बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा मंच की विचारधारा से जुड़ सकें। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव हैं। इसके बाद अगले साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होना हैं। लेकिन सवाल से है कि संघ और उसके तमाम अनुषांगिक संगठनों की सक्रियता क्या बीजेपी को 2023 में मध्यप्रदेश और 2024 में देश की सत्ता में वापसी करा पाएगी।

Tags: #RSS #Ghar wapsiMadhya Pradesh Assembly ElectionMuslim Rashtriya ManchMuslim VoteTraining Camp
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version