Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली चुनाव: गंदगी देख किस पर भड़क उठे एलजी….! क्यों कहा दिल्ली में नगर निगम है ही नहीं …! झुग्गी पर आई.. चुनाव की लड़ाई!

https://youtu.be/NWfoKDcWb-M?si=0On_SoPKWSycIUb6

DigitalDesk by DigitalDesk
January 13, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नाराजगी जताई है। एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों का जिक्र करते हुए एलजी ने इशारों ही इशारों में आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। एनजी ने कहा दिल्ली की गंदगी देखकर ऐसा लगता है जैसे दिल्ली में कोई नगर निगम है ही नहीं।

  • चुनाव के बीच बिफरे LG वीके सक्सेना
  • एलजी के निशाने पर AAP सरकार
  • कहा—दिल्ली में नगर निगम है या नहीं!
  • बच्चे गंदे पानी के बीच से निकलकर पहुंच रहे स्कूल
  • साफ और स्वच्छ वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने पॉडकास्ट सीरीज ‘अपनी दिल्ली अपनी बात के दौरान कहा हर राज्य सरकार कि जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी जनता के लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम करे। स्वच्छ वातावरण बनाए। उसके साथ ही साथ आमजन को अच्छी सड़कें दें। अच्छा रहन-सहन का वातावरण भी दे। लेकिन यह दुर्भाग्य की बात यह है की आज दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। जहां तीन-तीन कूड़े के पहाड़ नजर आते हैं। यमुना जी जो कि यहां कि जीवनदायिनी नदी हो सकती थी, आज यमुना नदी की हालत ऐसी है कि वहां कोई खड़ा नहीं हो सकता। नदी के पानी को छूना तो बहुत दूर की बात है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गरीबों के साथ आप सरकार कर रही अन्याय

दिल्ली के एलजी सक्सेना ने कहा गरीबों को आम आदमी पार्टी की सरकार फ्री बिजली और फ्री पानी देने की बात कहकर उन्हीं के साथ अन्याय कर रही हैं। धोखा कर रही है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है। लेकिन यहां सात से आठ दिन तक घरों में नल से जल नहीं आता। लोगों को पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर होना पड़ता है। पेयजल के वितरण में इतनी असमानता है कि दिल्ली के पॉश इलाकों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 560 लीटर पानी ही मिल रहा है। वहीं दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों की बात करें तो यहां रहने वाले हाशिए पर बैठे व्यक्ति को महज 20 लीटर पानी प्रति दिन ही मिल रहा है। उसमे भी दिल्ली की कई बस्तियां ऐसी हैं जहां सीवेज और पानी की पाइप लाइन एक होने से पानी दूषित हो गया है। लीकेज के चलते सीवेज का पानी, पीने के पानी में मिल जाता है। जिसके चलते दिल्ली की जनता सीवेज का गंदा पानी पीने को विवश है।

दिल्ली के लोगों मुफ्त में बीमारियां ही मिल रही

एलजी ने तंज कसते हुए कहा लगता है दिल्ली में कोई नगर निगम है ही नहीं। उपराज्यपाल सक्सेना ने यह भी कहा कि उनका मानना है की दिल्ली में इतनी गंदगी है कि ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में जैसे कोई नगर निगम है ही नहीं। सड़क पर कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। दिल्ली के झुग्गी बस्तियों में अगर आप जाएं तो वहां की सड़क सीवर के पानी से भरी पड़ी है। यहां का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त है। नाले चोक हो चुके हैं। जिनकी दस साल से कोई सफाई हुई ही नहीं है। सीवेज के पानी में बच्चे खेलने नजर आ जाते हैं। गंदे पानी को पार करके बच्चे स्कूल जाने को विवश हैं। ऐसे माहौल में केवल दिल्ली के लोगों मुफ्त में बीमारियां ही मिल रही हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 560
Tags: #AAP government on LG's target#After LG VK Saxena#Delhi Assembly Election 2025#Lieutenant Governor VK Saxena
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version