Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

क्या है छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बूथ चलो अभियान?, क्यों सौंपा सीनियर नेताओं को प्रभार?,बस्तर संभाग को लेकर ये है भूपेश बघेल का प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2023
in छत्तीसगढ, जगदलपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
assembly elections 2023
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव के मोड में आ गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग  के 12 विधानसभा सीटों से हो रही है। जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के लिए सीनियर नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।

  • अभियान के जरिए हर एक बूथ तक पहुंचने का प्लान
  • कांग्रेस का दावा नक्सलगढ़ में पहुंचेंगे 10 हजार से ज्यादा नेता
  • बस्तर संभाग में हैं 12 विधानसभा सीट
  • बस्तर संभाग में एक लोकसभा सीट भी है
  • इन सीटों पर है कांग्रेस की नजर

दरअसल इस अभियान के जरिए कांग्रेस का एक एक बूथ तक पहुंचने का प्लान है। कांग्रेस का दावा है कि नक्सलगढ़ में कांग्रेस के 10 हजार से ज्यादा नेता पहुंचने वाले हैं। इस तरह बस्तर में 12 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस की दोबारा से नजर है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

परखी जाएगी कार्यकर्ताओं की सक्रियता

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जांच करने के लिए ही बूथ कमेटी का गठन किया गया है । इसके साथ ही पार्टी संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी तो नही है और अगर नाराजगी है तो उसे दूर करने की कोशिश भी कमेटी के जरिए की जाएगी। इसके साथ ही इन सभी बिंदुओं को लेकर विधानसभा प्रभारी मीटिंग लेंगे जिसके लिए सभी बड़े नेताओं का बस्तर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बूथ चलो अभियान में लगभग 10 हजार नेता शामिल हो रहे हैं।

फिर से बस्तर जीतने की तैयारी

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अभियान शुरूकरने जा रही है। बस्तर संभाग  की 12 विधानसभा सीटों से अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के साथ ही पार्टी के सभी बड़े नेता बस्तर संभाग में रहेंगे। प्लान के तहत सीएम भूपेश बघेल जहां जगदलपुर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत बस्तर विधानसभा के बूथ चलो अभियान में शिरकत करेंगे। कांकेर में कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होगी। केशकाल में जय सिंह अग्रवाल बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। भूपेश बघेल कैबिनेट के सभी मंत्री भी इस दौरान अलग अलग क्षेत्र में रहेंगे। जिसमें कोंडागांव में प्रेमसाय सिंह टेकाम तो अंतागढ़ में अनिला भेड़िया और नारायणपुर में सांसद दीपक बैज पहुंचेंगे। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र को मंत्री टीएस सिंहदेव संभालेंगे। वहीं दंतेवाड़ा में कवासी लखमा पहुंचेंगे। कोटा विधानसभा को फूलोदेवी नेताम और बीजापुर को शिव कुमार डहरिया देखेंगे। विधानसभा प्रभारियों के साथ यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकें होंगी।

Post Views: 451
Tags: Chhattisgarh Assembly ElectionsCM Bhupesh BaghelCongress Booth Chalo Campaign
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version