नई दिल्ली: उत्तर-पूर्व विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आना शुरू हो गए हैं।
भाजपा और उसके सहयोगियों ने त्रिपुरा और नागालैंड में बढ़त बना ली। भाजपा त्रिपुरा, नागालैंड में आगे बढ़ी है और 40 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। मेघालय में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेकिन ये शुरुआती रूझान हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी संख्या में बदलाव की संभावना है।
मेघालय में एनपीपी बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है
इन रुझानों में बीजेपी गठबंधन को त्रिपुरा में 38 और नगालैंड में 50 सीटें मिलती दिख रही हैं. एनपीपी 24 सीटों के साथ मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए तैयार है। बीजेपी 12 पर आगे है, उसे 10 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।
मार्च में खत्म हो रहा है तीनो विधानसभा का कार्यकाल
नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को और मेघालय का 15 मार्च को और त्रिपुरा में 22 मार्च को समाप्त होगा।
वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में त्रिपुरा-नागालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है. मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है। यानी त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं.
अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के एक-एक विधानसभा क्षेत्र और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना जारी है।





