Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान में बढ़ती दुष्कर्म के मामले, चुनाव से पहले कठघेरे में गहलोत सरकार!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 4, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
gehlot govt rape case
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव सामने है और राजस्थान सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। भीलवाड़ा पिछले दो दिन से शर्मसार कर देने वाली दुष्कर्म और हत्या की वारदात से सरकार सवालों में घर गई है। ये मुद्दा प्रदेश ही नहीं देश भर में सुर्खियों में छाया हुआ है। बीजेपी को चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। इस मामले को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

  • राजस्थान में हर रोज लगभग 19 दुष्कर्म!
  • बीजेपी ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
  • एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी ने साधा निशाना
  • कहा-अशोक गहलोत को फिर भी नहीं आ रही शर्म

इधर मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले कांग्रेसियों, तुमने तो राजस्थान को तालिबान से भी बुरा बना दिया। जहां दरिंदों के बुलंद हौसलौं के सामने बेटियां पस्त पड़ रही हैं। हर रोज 19, मतलब हर महीने 570 और हर साल 6840 से अधिक बेटियां कांग्रेस की निकम्मी गहलोत सरकार की बलि चढ़ रही हैं।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

दुष्कर्म के मामलों पर नहीं डोल रहा किसी का जमीर!

आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा है कि बिडम्बना देखिए। राजस्थान पर न प्रियंका वाड्रा का जमीर डोल रहा है। न राहुल गांधी का और न महिला अधिकारों पर बोलने वाले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं फर्जी गठबंधन की जुबान भी नहीं खुल रही है। मणिपुर में चीखने वालों का राजस्थान पर मुंह क्यों सिल जाता है? क्या राजस्थान की बेटियाँ भारत में नहीं आतीं? उन्होंने लिखा है कि कभी दुष्कर्म के बाद भट्टी में जल रही हैं, तो कभी पेट्रोल डालकर आग में सुलगाई जा रही हैं। कभी कुएं में अर्धनग्न लाश में तब्दील हो रही हैं तो कभी पेड़ों पर झूलती लाश बन रही हैं। गहलोत तो राजस्थान की बेटियों के लिये ग्रहण साबित हो रहे हैं।

महिला अत्याचार से लोगों में भय का माहौल

बता दें राजस्थान के भीलवाड़ा ही नहीं, विभिन्न जिलों में महिला अत्याचार की घटनाओं से आमजन परेशान है। दुष्कर्म की वारदातों पर सियासत हो रही है। बयानबाजी की जा रही है। जिसमें कोई पुलिस तो कोई प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं कोई ‘मैं भी एक लड़की हूं’ के नाम पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर बयान पर प्रतिक्रिया दे रहा है। लेकिन इस बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच भीलवाड़ा की जनता अपने को ठगी महसूस कर हरी है। क्योंकि राजस्थान में हर दिन कहीं न कहीं किसी बेटी की इज्जत लूटी जा रही है।

बच्ची से गैंगरेप के बाद भट्टी में झोंक दिया

पहली घटना भीलवाड़ा के कोटडी थाना क्षेत्र की है। जहां नरसिंहपुरा में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उसे कोयले की भट्टी में जला दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। वहीं पुलिस के साथ मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। तो शाम होते होते इस राजनीति तेज हो गई। भाजपा की पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने आरोप कांग्रेसियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों को कुछ अपनी और सरकार कीओर से सहायता दिलाकर जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली।

दूसरा मामला लोहारिया का

भीलवाड़ा जिले में ही दूसरा मामला लोहारिया का है। जहां एक स्कूल में 8वीं की छात्रा से बदसलूकी की गई। पानी पीने की उसकी बोतल में टॉयलेट मिला दिया। इतना ही नहीं उसके बैग में आपत्तीजनक चिट्‌ठी लिख डाली। धमकियां दीं। परिजनों और गांव के लोगों ने जब स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया तो बच्ची से दुर्व्यवहार का मामला धार्मिक उन्माद में बदल गया।

Post Views: 223
Tags: Assembly ElectionsMP BJP media in chargeRajasthan Gehlot governmentRape case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version