Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पांच राज्य के विधानसभा चुनाव: एग्जिट पाल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी,एमपी और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 30, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Assembly election exit poll of five states Chhattisgarh MP Rajasthan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब 3 दिसंबर का इंतजार है। रविवार 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए हैं। पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के एग्जिट पोल के नतीजे कई मीडिया आउटलेट्स की और से घोषित किए गए हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है तो वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी की फिर से सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। राजस्थान में भी बीजेपी को बढ़त मिलने की उम्मीद है।

बता दें 230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में फिलहाल भाजपा सत्ता में है। वहीं 200 सीट वाले राजस्थान में कांग्रेस और 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सत्ता में है। जबकि तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस पिछले दस साल से सत्ता में है। उधर मिजोरम में एमएनएफ की सरकार है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • पांच राज्यों में चुनाव, अब एग्जिट पोल
  • मप्र में बीजेपी को मिल रही कांग्रेस से बढ़त
  • राजस्थान का अनुमान भी BJP की बढ़त का
  • छत्तीसगढ़ में दिख रही कांग्रेस की सरकार
  • तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलने की उम्मीद
  • मिजोरम में एमएनएफ को 14 से 18 सीट
  • 3 दिसंबर को होगी मतगणना

गुरुवार को जारी ज्यादातर एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई है जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को फायदा मिलने का अनुमान लगाया गया है। 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा के सर्वे पर गौर करें तो जन की बात के सर्वे में एमएनएफ को 10 से 14 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं जेडपीएम को 15 से 25 सीट और कांग्रेस को पांच से नौ सीट मिल रही हैं। भाजपा को दो सीटें मिलने का अनुमान है। सीएनएक्स की ओर से कहा गया एमएनएफ को 14 से 18, जेडपीएम को 12 से 16, कांग्रेस को 8 से 10 और बीजेपी को 2 सीट मिल सकती हैं। वहीं सी वोटर की ओर से एमएनएफ को 15 से 21 सीट, जेडपीएम को 12 से 18 और कांग्रेस 2 से 8 को सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

एमपी में अबकी बार किसकी सरकार!

जन की बात एग्जिट पोल ने एमपी में भाजपा को 100 से 123 सीट और कांग्रेस को 102 से 125 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं रिपब्लिक के एग्जिट पोल में भाजपा के लिए 118 से 130 सीटें और कांग्रेस के लिए 97 से 107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
उधर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल और जन की बात एग्जिट पोल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है।

छत्तीसगढ़ में नहीं बघेल सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर

छत्तीसगढ़ के Exit Poll पर गौर करें तो जिस तरह के नतीजे आए हैं उससे साफ हो रहा है कि सीएम भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ किसी प्रकार की सत्ता विरोधी लहर नहीं है। हालांकि एक महीने पहले बीजेपी को राज्य में काफी बढ़त मिलती दिख रही थी।

कांग्रेस के घोषणापत्र का असर

छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र 5 नवंबर को सामने आया था। जबकि बीजेपी की ओर से दो दिन पहले 3 नवंबर को घोषणापत्र घोषित किया गया था। कांग्रेस की ओर से जारी घोषणापत्र में किसान ऋण माफ़ी शामिल थी। जिसने किसानों को आकर्षित किया। जिससे स्थिति बदली और राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Post Views: 214
Tags: Assembly ElectionBJP Congress' focus on RajasthanChhattisgarhexit poll of five statesMP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version