आइची-नागोया एशियाई खेलों आधा सफ़र पूरा हो चुका है। 26 सितंबर को चीनी
प्रतिनिधिमंडल ने 9 और स्वर्ण पदक जीतकर कुल पदकों की संख्या 100 से अधिक कर ली।
पुरुष फुटबॉल टीम ने थाईलैंड को 3-0 से हराकर 28 वर्षों में पहली बार एशियाई खेलों के
सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वांग ज़िफेई, हान च्यायु और चांग लियुआन की चीनी टीम ने महिला 50 मीटर राइफ़ल
त्रिपक्षीय टीम स्पर्धा का खिताब जीता और इस खेल में चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए 100वां
स्वर्ण पदक हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में, हान च्यायु ने 359.0 अंकों के साथ एशियाई
रिकॉर्ड तोड़ा और उन्होंने और चांग लियुआन ने शीर्ष दो स्थान प्राप्त किए।
टेबल टेनिस में, चीनी टीम ने मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीते। लिन
शितोंग/ख्वुआई मान ने फाइनल में अपने साथी खिलाड़ियों वांग छुछिन/सुन यिंग्शा को 4-0 से
हराकर अपना पहला खिताब जीता, जबकि बाद वाली टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने
में नाकाम रही। पुरुष एकल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब विश्व रैंकिंग में 344वें
स्थान पर काबिज 34 वर्षीय ईरानी खिलाड़ी नोसादी अलमियान ने मेज़बान देश के स्टार
खिलाड़ी और विश्व नंबर चार तोमोकाज़ु हारिमोतो को हराकर जापानी पुरुष एकल टीम को
टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
बैडमिंटन के व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चीनी पुरुष टीम को बड़ा झटका लगा, जब ली शिफेंग और
शी युछी क्वार्टर फाइनल में भी जगह नहीं बना पाए। अन्य स्पर्धाओं में प्रदर्शन अपेक्षाकृत
स्थिर रहा।
चीनी डाइविंग "ड्रीम टीम" की जिसमें छेन युशी/लू वेई ने महिला सिंक्रोनाइज्ड 10-मीटर
प्लेटफॉर्म में स्वर्ण पदक जीता और वांग ज़ोंगयुआन/चंग च्युयुआन ने पुरुष सिंक्रोनाइज्ड 3-
मीटर स्प्रिंगबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया। 1974 में खेलों में अपनी पहली भागीदारी के बाद
से, चीनी गोताखोरी टीम ने 92 स्वर्ण पदक जीते हैं।
एथलेटिक्स में, सु वेन ने पुरुषों की तिहरी कूद में 17.42 मीटर की छलांग लगाकर 36 साल
पुराना एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और स्वर्ण पदक जीता। एक अन्य चीनी एथलीट, मा
यिंगलोंग ने 16.75 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





