Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

अशोक गहलोत नहीं होंगे राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा ! खाचरियावास ने क्यों कहा राहुल होंगे चेहरा?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Ashok Gehlot will not be the face of the Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस आपसी गुटबाजी से जूझ रही है। सीएम अशोक गहलोत अपनी जादूगरी से कुर्सी पर टिके हुए हैं, उन्हें हटाने के मंसूबे में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को असफलता ही हाथ लगी है। अब साल में अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर लगी है, लेकिन राजस्थान में इस बार कांग्रेस किसी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

  • राजस्थान में खत्म नहीं हो रही ‘रार’
  • राहुल के चेहरे पर बनेगी सरकार!
  • गहलोत नहीं तो पायलट भी नहीं
  • राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

यह हम नहीं कह रहे हैं, ये कहना है गहलोत कैबिनेट में शामिल मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का। वैसे तो खाचरियावास को गहलोत समर्थक माना जाता है,लेकिन इन दिनों वे गहलोत से दूरी बनाए हुए हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कुर्सी की जंग के बीच खाचरियावास के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। खाचरियावास ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कभी भी किसी एक चेहरे को लेकर सरकार नहीं बनती।

Related posts

LPG-CNG महंगाई का असर: कमर्शियल गैस फिर महंगी, जानिए आपके शहर में कितना है सिलेंडर का नया रेट

LPG-CNG महंगाई का असर: कमर्शियल गैस फिर महंगी, जानिए आपके शहर में कितना है सिलेंडर का नया रेट

June 6, 2026
एक महीने में कैसे बिखर गई टीएमसी?….6 मई की बैठक से असंतोष की शुरुआत….जानें हार से बगावत तक की पूरी कहानी

एक महीने में कैसे बिखर गई टीएमसी?….6 मई की बैठक से असंतोष की शुरुआत….जानें हार से बगावत तक की पूरी कहानी

June 6, 2026

किसी एक की नहीं कांग्रेस और कार्यकर्ता की होती है जीत

उन्होंने कहा जब सरकार की जीत होती है तो किसी एक की नहीं होती है बल्कि पूरी कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं की जीत होती है। साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले उनका यह बयान काफी चौंकाने वाला है। ये बयान इस लिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि राजस्थान में अब जाट मुख्यमंत्री की मांग उठ रही है। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने राज्य में जाट समाज से मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

पार्टी प्रदेश प्रभारी को दिया खाचारियावास ने सुझाव

इधर खाचरियावास का कहना है अशोक गहलोत राज्य के सीएम हैं तो वैसे ही सबसे आगे हैंं। लेकिन राहुल गांधी के पीछे जो 50 चेहरे ही नहीं लाखों कार्यकर्ताओं के चेहरे होंगे। ऐसे में पार्टी चुनाव जीतेगी, ये जीत कांग्रेस की होगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा को भी ये सुझाव दिया और कहा एक चेहरे को आगे लाकर सरकार नहीं बनती। सरकार बनाने में सभी मंत्रियों कार्यकर्ताओं का योगदान होता है। किसी का चेहरा आगे रखना है तो हमारे पास राहुल गांधी का चेहरा है। राहुल को आगे रखकर चुनाव लड़ना हैं।

Post Views: 131
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version