Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

केजरीवाल ने कोर्ट में किया ये खुलासा…तो एक दूसरे का मुंह देखने लगे सौरभ भारद्वाज और आतिशी…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Arvind Kejriwal Saurabh Bhardwaj Atishi Aam Aadmi Party ED Liquor Policy Money Laundering
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली शराब नीति और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। सोमवार 1 अप्रैल को उन्हें कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी की मांग पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन की और न्यायिक हिरासत बड़ा दी है। ईडी की ओर से कोर्ट में पेश ASG एसवी राजू ने कहा अरविंद केजरीवाल दरअसल जांच में ईडी का सहयोग नहीं कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल बार बार यही कह रहे कि उन्हें कुछ नहीं जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल लगातार जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल यह सब बताने का उद्देश्य यही है कि ईडी ने आगे भी केजरीवाल की कस्टड़ी की मांगी।

  • CBI भी अब मांग सकती है केजरीवाल की हिरासत
  • अब शुरू होंगी केजरीवाल की असली मुश्किलें
  • बेल मिलने में हो सकती परेशानी
  • आम आदमी पार्टी पर आ सकता है ‘संकट’
  • 15 दिन की न्यायिक हिरासत में गए सीएम
  • जेल से सरकार चलाना होगा मुश्किल
  • अगला नंबर आतिशी और सौरभ भारद्वाज का !

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के लिए जेल भेज दिया है। ऐसे में केजरीवाल को जमानत मिलने की संभावना भी कम होती जा रही है। उन पर शिकंजा भी और कड़ा होता जा रहा है। कहा जा रहा है सीबीआई भी ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांग सकती है। दरअसल केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी का ग्राउंड भी सीबीआई की जांच के आधार पर ही तैयार हुआ था। इस बीच ईडी की पूछताछ में केजरीवाल ने विजय नायर की रिपोर्टिंग से भी इनकार किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा शराब घोटाले के आरोपी विजय नायर आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी को ही रिपोर्ट करता था। बता दें यह पहली बार है जब केजरीवाल ने कोर्ट में दो मंत्रियों का नाम लिया है। ऐसे में माना जा रहा है। मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्धाज भी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

Related posts

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026
Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

Aadhaar App से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, ₹75 में होगा अपडेट; जानिए पूरा तरीका

September 5, 2026

अरविंद ने मांगी महाभारत !

सुनवाई के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अदालत से अपने लिये रामायण और महाभारत के साथ पत्रकार नीरजा चौधरी की लिखित पुस्तक हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड के साथ उन्हें जेल में जरुरी दवाईयां उपलब्ध कराने की भी मांग की है। वहीं ईडी की ओर से ASG राजू ने अदालत में यह भी कहा कि विजय नायर केजरीवाल के बहुत करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने ईडी की पूछताछ में कहा था कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करते थे वे दिल्ली की सरकार में मंत्री आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे। हालांकि इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज अदालत में ही मौजूद थे। वे अपना नाम सुनते ही चौक गए और उन्होंने अपने साथ कोर्ट में खड़ीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की ओर देखा। इस दौरान सुनीता भी सौरभ भारद्वाज की ओर देख रहीं थीं। बता दें इस पूरे मामले में पहली बार मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्धाज का नाम अदालत में लिया गया है।

केजरीवाल 15 दिन और ईडी की हिरासत में रहेंगे

बता दें ईडी की हिरासत अवधि पूरी होने पर अरविंद केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इसी माह की 21 तारीख की रात आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 22 मार्च को अदालत के सामने पेश किया गया जहां केजरीवाल को 28 मार्च तक की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद 28 मार्च को उन्हें 1 अप्रैल तक की ईडी की हिरासत में भेजा गया अब केजरीवाल 15 दिन और ईडी की हिरासत में रहेंगे।

Tags: #AtishiAam Aadmi PartyArvind KejriwalEDLiquor policymoney launderingsaurabh bhardwaj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version