Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कम समय में ही अरविंद केजरीवाल ने चखा राजनीति में मीठा और कड़वा स्वाद …जानें सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लेकर क्या कहा….

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। कोर्ट ने बड़ी बेंच की सुनवाई होने तक के लिए उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि कोर्ट ने चुनावी फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाये। ऐसे में महज पूछताछ को आधार बनाकर गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दे सकते। सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों की बेंच के गठन के लिए पूरा मामला सीजेआई को भेजा है।

  • करीब 12 साल की है अरविंद केजरीवाल की राजनीति
  • 12 साल के छोटे से सफर में देखे कई उतार चढ़ाव
  • राजनीति के कुछ मीठे तो कुछ कड़वे तमाम स्वाद चखे
  • दिल्ली और पंजाब में बनाई आम आदमी पार्टी की सरकार
  • विधानसभा और लोकसभा चुनाव में दिखाई ताकत
  • बीजेपी के लिए चुनौती बनी आम आदमी पार्टी
  • दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार
  • दिल्ली शराब नीति घोटाले के फंसे तो गये जेल
  • केजरीवाल जेल से सरकार चलाने वाले पहले मुख्यमंत्री

एक्टिविज्म और आंदोलन को छोड़ कर देखें तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मुख्यधारा की राजनीति में करीब 12 साल का समय हो चुका है। अपने 12 साल के छोटे से सफर में केजरीवाल ने राजनीति के कुछ मीठे तो कुछ कड़वे तमाम स्वाद चख लिये हैं। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। गुजरात विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक में अपनी ताकत दिखाई और शराब नीति में घोटाले के आरोप में केजरीवाल सलाखों के पीछे पहुंच भी गये।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भ्रष्टाचार में फंसे जनलोकपाल की मांग करने वाले केजरीवाल

बता दें जनलोकपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन के रास्ते सियासत में कदम रखने वाले अरविंद केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंस चुके हैं। राजनीति में आने से पहले और इसके बाद में भी केजरीवाल अपने राजनीतिक विरोधियों को चोर, लुटेरा और भ्रष्टाचारी बताया करते थे, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे बन गए हैं कि वे स्वयं भी बुरी तरह फंस चुके हैं। जिस मुंह से केजरीवाल दूसरों पर आरोप लगाते हुए भ्रष्टचार में लिप्त होने का दावा किया करते रहे आज उसी मुंह से केजरीवाल स्वयं को और अपने साथियों के बेकसूर बताते हुए कट्टर ईमानदार होने का दावा करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल के कहने पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन और सांसद संजय सिंह को भी लोग बेकसूर ही नहीं कट्टर ईमानदार भी आसानी से मान लेते, लेकिन दूसरे नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी बातों पर स्थिर होते।

शराब घोटाले में किया था केजरीवाल को गिरफ्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के शराब घोटाले में केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया। मुख्यमंत्री बने रह और जेल से सरकार चलाई।

नई शराब नीति के बाद बदली दिल्ली की सियासत

22 मार्च 2021 को तत्कालीन डिभ्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की नई शराब नीति का ऐलान किया था। इसके बाद 17 नवंबर 2021 को राज्य में नई शराब नीति 2021-22 को लागू कर दिया गया। दिल्ली में नई शराब नीति लागू होने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई। यह पूरी व्यवस्था शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई थी। इस नई नीति लाने के पीछे केजरीवाल सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज से मुक्ति मिलेगी और राज्य सरकार के रेवेन्यू में वृद्धि होगी। हालांकि नई शराब नीति के लोगों होते ही विवाद भी खड़े हो गय। बवाल उस समय बढ़ गया जब 28 जुलाई 2022 को केजरीवाल सरकार की ओर से नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी को लागू कर दिया गया।

कांग्रेस भी करने लगी है आप का घेराव

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ नजर आईं। दोनों मिलकर चुनाव लड़े, लेकिन आम आदमी पार्टी ने देखते ही देखते अब कांग्रेस को भी अपना दुश्मन बना लिया है। दिल्ली में बारिश हो या जल संकट, कांग्रेस किसी भी मौके पर आम आदमी पार्टी को घेरने से नहीं चूक रही है। आम आदमी पार्टी की ओर से भी जिस लेवल पर बीजेपी के खिलाफ हमले किये जाते रहे हैं, उसी अंदाज में कांग्रेस को भी निशाने पर लिया जा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं।

Post Views: 362
Tags: #Arvind Kejriwal Politics#Supreme Court Interim BailSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version