Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक और झटका, 164 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस जारी हुआ

सरकारी विज्ञापनों की आड़ में राजनीतिक विज्ञापन छपवाने का है आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Kejarival LG
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल को विवादों से प्यार लगता है। केजरीवाल की एक और मुसीबत बढ़ती दिख रही है। उनको अपनी ही सरकार से एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के ही डीआईपी (DIP) यानी डायरेक्टरेट ऑफ इनफॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी सचिव ने अरविंद केजरीवाल को करीब 164 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस दिया है। यह नोटिस उनको आम आदमी पार्टी का मुखिया होने के नाते दिया गया है।

  • आम आदमी पार्टी को 164 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस
  • दिल्ली सरकार से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
  • अपनी ही सरकार के डीआईपी ने दिया नोटिस
  • सरकारी विज्ञापनों की आड़ में राजनीतिक विज्ञापन दिए, ऐसा है आरोप

दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिए थे रिकवरी के निर्देश

इसे 10 दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में उसके राजनीतिक विज्ञापनों को प्रकाशित करवाने के लिए कुल 163.62 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना (V.K. Saxena) ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए ‘आम आदमी पार्टी’ से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था, जिसके एक महीने बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

नोटिस में राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है और दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी को 10 दिन के अंदर पूरी राशि का भुगतान करना अनिवार्य है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अगर ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो दिल्ली के उपराज्यपाल के पिछले आदेश के अनुसार समयबद्ध तरीके से सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पार्टी की संपत्तियां कुर्क किया जाना भी शामिल है।

पहले भी एलजी से रही है तनातनी

वैसे, इससे पहले भी दिल्ली एलजी विनय कुमार सक्सेना और आम आदमी पार्टी की सरकार के मुखिया के बीच कई बार तनातनी हुई है। केजरीवाल अक्सर ही रोते हुए नजर आए हैं कि एलजी उनको काम नहीं करने देते। सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की एक्साइज पॉलिसी की न केवल CBI जांच, बल्कि बिजली सब्सिडी की भी जांच की सिफारिश की थी।

जब कथित तौर पर सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल को अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाले ‘वर्ल्ड सिटीज’ शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था तो उस दौरे के लिए भी एलजी ने मंजूरी नहीं दी थी। हालांकि, बाद में पता चला कि वह सम्मलेन मुख्यमंत्री के लिए नहीं था।

देखें वीडियो-
Post Views: 164
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version